WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विकास यात्रा में मंत्री को लगाई किरेच की फरी, खुजली से हुए परेशान, नहाने के बाद ही मिली राहत

WhatsApp Image 2023 02 09 At 9.53.35 PM 1

विकास यात्रा में मंत्री को लगाई किरेच की फरी, खुजली से हुए परेशान, नहाने के बाद ही मिली राहत

अशोक नगर : विकास यात्रा पर निकले मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को किसी शरारती तत्व ने यात्रा के बीच किरेच की फरी लगा दी। इसके बाद मंत्री यादव खुजली से खासे परेशान हो गए। नहाने के बाद ही उनकी खुजली मिटी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार रात देवरछी ग्राम का बताया जा रहा है।

दरअसल, विकास यात्रा का रात्रि के समय भजन संध्या का कार्यक्रम था। इसी दौरान किसी ने मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को किरेच की फरी लगा दी। जिससे उनके पूरे शरीर में खुजली चलने लगी। इसके बाद मंत्री जी को अपना कुर्ता निकालना पड़ा और फिर बाद में उनके समर्थकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मंत्री जी को साबुन और पानी उपलब्ध करवाया। वीडियो में मंत्री स्वयं यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने उन्हें किरेच की फली लगा दी। इससे खुजली चलने लगी।

गौरतलब है कि 2023 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है। ऐसे में सभी विधायक और मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव गृह विधानसभा क्षेत्र मुंगावली में विकास यात्रा निकाल रहे हैं। इसी दौरान किसी ने उनके साथ यह हरकत कर दी।