WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dwarkapuri TI Attached : महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर इंदौर के द्वारकापुरी TI अटैच!

571
WhatsApp Image 2025 05 27 At 17.18.08

Dwarkapuri TI Attached : महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर इंदौर के द्वारकापुरी TI अटैच!

ड्यूटी पर तैनात ASI के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए!

Indore : डीसीपी ने द्वारकापुरी थाने के टीआई लाइन अटैच:करने के आदेश दिए। टीआई ने थाने में रो रही महिला की एफआईआर दर्ज नहीं की। एक सब इंस्पेक्टर की जांच के भी आदेश दिए गए। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने सोमवार रात टीआई राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया, जबकि ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा के खिलाफ जांच शुरू करवा दी।

यह मामला एक महिला के साथ घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी को लेकर की गई शिकायत का है। महिला की एफआईआर दर्ज करने में थाने में लापरवाही बरती गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2021 से रोहित मराठा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दो माह पहले झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। 25 मई की रात रोहित उसके घर पहुंचा, दरवाजा खुलवा कर जबरदस्ती अंदर घुसा, गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी काफी देर तक घर में रुका रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
इस घटना के अगले दिन जब पीड़ित महिला शिकायत लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची, तो ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने महिला को थाने में बैठाए रखा और आवेदन देने की बात कही। उसकी एफआईआर दर्ज किए बिना उसे रवाना कर दिया कार्रवाई नहीं की। इस दौरान महिला थाने में रोती रही।

महिला ने डीसीपी को पीड़ा बताई

सोमवार को दोपहर में जब थाना प्रभारी राहुल राजपूत थाने पहुंचे, तब तक पीड़िता थाने से जा चुकी थी। महिला सीधे डीसीपी ऋषिकेश मीणा के पास पहुंची और अपनी बात सुनाई। इस पर डीसीपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीआई राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही ड्यूटी अफसर एएसआई रामगोपाल वर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए।

डीसीपी की फटकार के बाद थाने पर पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रोहित मराठा के खिलाफ आईपीसी की धारा 331(6), 115(2), 296, 351, 324(4) के तहत केस दर्ज किया। रोहित पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक कांग्रेस नेता के यहां गोली चला चुका है और दो माह पहले एक महिला के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में आग लगाने का भी उस पर आरोप है।