7 साल में कर्मचारी चयन मंडल में कमाएं 667 करोड़, 327 करोड़ का हुआ फायदा

परीक्षाएं करवाने बैगलुरु की कंपनी को मिले 44 करोड़

250

7 साल में कर्मचारी चयन मंडल में कमाएं 667 करोड़, 327 करोड़ का हुआ फायदा

भोपाल: कर्मचारी चयन मंडल ने पिछले सात सालों में मोटी कमाई की है। इन सालों में मंडल ने 327 करोड़ का फायदा भी हुआ है। पिछले दो वित्त वर्ष में परीक्षाएं करवाने के लिए बैंगलुरु की एक कंपनी को 44 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया गया है।

यह जानकारी विधायक जीतू पटवारी के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में दी है।
सवाल के उत्तर में बताया गया कि वर्ष 2015 से 2022 तक 106परीक्षाएं आयोजित की गई। इन परीक्षाओं में एक करोड़ 24 लाख 36 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 97 लाख 59 हजार 121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इन सात सालों में यूएस टेक्नालॉजी प्रायेवट लिमिटेड, एनएसईआईटी लिमिटेड मुंबई, एडुक्विटी केरियर टेक्नो प्रायवेट लिमिटेड बैंगलुरु एजेंसी को भुगतान किया गया। इसमें एडुक्विटी केरियर टेक्नो प्रायवेट लिमिटेड को पिछले दो वित्त वर्ष में 44 करोड़ के लगभग का भुगतान किया गया। इसके अलावा मंडल ने सात सालों में 667 करोड 53 लाख 12 हजार 604 की कमाई की। जिसमें उसे 327 करोड़ 19 लाख 6 हजार 629 रुपए का फायदा हुआ।

साल दर साल ऐसे हुआ फायदा
वर्ष 2015-16 में इनकम हुई 84 करोड 95 लाख 78 हजार 878 रुपए। जबकि खर्च हुआ 37 करोड़ 12 लाख 37 हजार 545, इसके साथ मंडल को फायदा हुआ 47 करोड़ 83 लाख 41 हजार 332 रुपए का। इसी तरह वर्ष 2016-17 में 135 करोड 64 हजार 631 रुपए की इनकम हुई। खर्च हुए 88 करोड़ 99 लाख 30 हजार 283 रुपए और फायदा हुआ 46 करोड़ एक लाख 34 हजार 348 रुपए। वहीं वर्ष 2017-18 में इनकम हुई 159 करोड़ 71 लाख 52 हजार 103 रुपए, खर्च हुआ 96 करोड़ 84 लाख 59 हजार 674 रुपए, फायदा हुआ 62 करोड़ 86 लाख 92 हजार 428 रुपए का। वहीं वर्ष 2018-19 में इनकम हुई 71 करोड़ 51 लाख 29 हजार 495 रुपए, खर्च हुए 46 करोड़ 46लाख 70 हजार 241, फायदा हुआ 25 करोड़ 4 लाख 59 हजार 254 रुपए का। वर्ष 2019-20 में इनकम हुई 73 करोड़ 31 लाख 35 हजार 245 रुपए, खर्च हुए 17 करोड 32 लाख 75 हजार 63, फायदा हुआ 55 करोड़ 98 लाख 59 हजार 610 रुपए, वर्ष 2020-21 में इनकम हुई 103 करोड 22 लाख 44 हजार 542 रुपए, खर्च हुए 32 करोड 16 लाख 14 हजार 972 रुपए और फायदा हुआ 71 करोड़ 6 लाख 29 हजार 569 रुपए और वर्ष 2021-22 में 39 करोड़ 80 लाख 7 हजार 710 रुपए इनकम हुई, खर्च हुए 21 करोड़ 42 लाख 17 हजार 621 रुपए और फायदा हुआ 18 करोड़ 37 लाख 90 हजार 88 रुपए।