Earthquake in Japan: जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप,जारी हुआ सुनामी का अलर्ट,भारतीय दुतावास ने भारतीय नागरिको के लिए इमरजन्सी नंबर जारी किये

लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा

888

Earthquake in Japanजापान में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप,जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

Earthquake in Japan: भूकंप उत्तरी मध्य जापान में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.6 थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया है।ए साल पर जापान से एक चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कई झटके महसूस किए गए। इससे देश के पश्चिमी तट के एक बड़े हिस्से में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, यह भी जानकारी सामने आई है कि इशिकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर की सुनामी की लहर टकरा गई है। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों को तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।

जापान में 7.6 तीव्रता का बहुत तेज भूकंप आया है। इस वजह से सुनामी की चेतावनी जारी जारी की गई है। इस शक्तिशाली भूकंप से धरती में जोरदार कंपन हुई। नए साल के पहले दिन ही भूकंप खतरे की घंटी की तरह है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र रिंग ऑफ फायर में था। सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय क्षेत्रों के लोगों से कहा गया है कि वे घरों को खाली कर दें। भूकंप के बाद समुद्र का जलस्तर भी बढ़कर खतरनाक स्तर तक चला गया है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह भूकंप उत्तरी मध्य जापान में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.6 थी। बताया गया है कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में जारी की गई है।

 

बता दें कि जापान में बहुत ज्यादा भूकंप आते हैं। इसकी वजह जापान का रिंग ऑफ फायर पर बसा होना है। दुनिया के 90 प्रतिशत भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं। मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों ने बताया है कि सुनामी की वजह से समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। इस वजह से लोग जल्द से जल्द उंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जांच कर रहा है। वहां की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फुकुशिमा परमाणु संयंत्र पर भी नजर रखी जा रही है। जापान में 2009 में बड़ी सुनामी आने की वजह 9 तीव्रता का भूकंप ही था। इससे भारी तबाही मची थी.

 

Blast Near Embassy in Delhi, इस धमाके की जांच में अब तक क्या मिला? इसराइल ने भारत में जारी की एडवाइजरी/

Sensitivity of Collector : कलेक्टर ने घायल युवक को एम्बुलेंस रुकवाकर अस्पताल भिजवाया! देखिए VDO