WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Investigation: SBI के ब्रांच मैनेजर ने सहयोगियों के साथ किया एक करोड़ का गबन, 39 लोगों पर FIR दर्ज 

812

EOW Investigation: SBI के ब्रांच मैनेजर ने सहयोगियों के साथ किया एक करोड़ का गबन, 39 लोगों पर FIR दर्ज 

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में चंदेरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने बैंक के सहयोगियों के साथ मिलकर केसीसी लोन देने के नाम पर एक करोड़ का गबन किया। इसका खुलासा EOW के द्वारा की गई जांच में हुआ। इसके बाद EOW ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

EOW से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले में चंदेरी स्थित SBI के तत्कालीन शाखा प्रबंधक महेश कुमार शर्मा ने बैंक के वकील, फील्ड ऑफिसर और आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ मिलकर केसीसी लोन देने के नाम पर एक करोड़ का गबन किया।

आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज से 33 किसानों के करीब 1 करोड रुपए के केसीसी लोन मंजूर कर पैसे निकाल लिए जबकि इन किसानों में से कई किसानों का तो जमीन पर अस्तित्व ही नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों की शिकायत पर जांच के बाद मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की ग्वालियर विंग ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

EOW से मिली जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थित SBI की शाखा प्रबंधक महेश कुमार शर्मा, के के रैकवार, अमित कुमार श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह सूर्यवंशी और तत्कालीन फील्ड ऑफिसर के के लगून व बैंक के अधिवक्ता गौरव जैन की सहायता से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 33 किसानों के नाम पर 98 लाख 88 हजार 922 रुपए बैंक से निकाल लिए। इनमें से 16 प्रकरण में केसीसी ऋण निकालने हेतु फर्जी एवं कुटरचित दस्तावेजों का प्रयोग किया गया जबकि 16 प्रकरण में हितग्राहियों का भौतिक अस्तित्व ही नहीं है।

प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने पर इन सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 409, 420, 468, 471, 120 B भा द वि और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 सी 13(1) क सहपठित धारा 13(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।