WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

EOW RAID: आय से अधिक संपत्ति मामला: पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के 4 ठिकानों पर छापा, 16 बैंक खातों की मिली जानकारी

3054
WhatsApp Image 2022 05 31 At 4.16.31 PM 696x479

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। पंचायतों के आरक्षण की तैयारी के पहले पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व पंचायत सचिव दिनेश शर्मा के भोपाल, इंदौर, दलौदा एवं गुराड़िया लालमुहा में मंगलवार सुबह एक साथ दल बल सहित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा छापा डाल कार्यवाही की।

दलौदा मेन रोड़ स्थित निजी मकान पर पहुंचे अधिकारी एवं पुलिस बल से घर व आसपास हड़कम्प मच गया। लगभग चार घंटे चली कार्यवाही के दौरान दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

EOW दल के प्रभारी डीएसपी अजय कैथवास ने दलौदा में जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अपराध की शिकायत पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को मिली विभाग द्वारा पुष्टि की गई। न्यायालय द्वारा वारंट प्राप्त कर एक साथ चारों ठिकानों पर कार्यवाही की।

दिनेश शर्मा 1998 में पंचायत सचिव नियुक्त हुए वेतन एवं कृषि आय से 38 से 40 लाख रुपये की आंकी गई जबकि आरोपी के भोपाल के हर्षवर्धन कॉलोनी में तीन मंजिला भवन, इंदौर के अरविन्दो हॉस्पिटल के समीप करोल बाग क्षेत्र में 2 फ्लैट, दलौदा मेन रोड़ पर बड़ा मकान, पाडलिया, सेजपुरिया, गुराड़िया लाल मुहा में प्लॉट, कृषि भूमि चिन्हित हुई है।

टाटा सफारी स्टॉर्म, दोपहिया वाहन, ज्वेलरी, नकदी भी मिले। इसका आंकलन ढाई करोड़ रुपये से अधिक है। अनुमान के मुताबिक सवा दो करोड़ से अधिक संपत्ति आय से अधिक पाई गई।

डीएसपी ने बताया बैंक के 16 खातों की जानकारी मिली है। बैंकों को सूचित किया है । लॉकर्स, एफ डी, बेनामी या अन्य के नाम संपत्ति, कृषि भूमि आदि की विवरण निकाल रहे हैं। अंतिम आंकड़े उसके बाद सामने आएंगे।

WhatsApp Image 2022 05 31 at 4.17.13 PM

पुलिस दल एवं इंस्पेक्टर ने दिनेश शर्मा के दलौदा स्थित मकान में सधन सर्चिंग की। पलंग, अलमारी, केबिनेट, फाइलें, बॉक्स, चैक बुक्स, पासबुक, ज्वेलरी आदि की गहराई से जांच की।

ज्ञातव्य है कि दिनेश शर्मा को 2021 में पंचायत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। जिला पंचायत मंदसौर के सूत्रों के अनुसार नियमों के विपरीत पंचायत की समिति सदस्य बनकर राशि आहरित करने गबन के आरोप में न्यायालय से सजा हुई।

इस निर्णय के विरोध में अपील कर पुनः बहाल हुए। आरोप सत्य पाए जाने पर संभागायुक्त उज्जैन के आदेश से बर्खास्त किया गया।

दिनेश शर्मा की पत्नी विमला देवी शर्मा जनपद पंचायत मंदसौर की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

 

इसके बाद बढ़ती महत्वाकांक्षा से जिले और प्रदेश के पंचायत सचिवों का संगठन बनाया और प्रदेश अध्यक्ष बने। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वागत सम्मान सचिव संगठन के बैनर पर भोपाल में आयोजित किया।

मध्यप्रदेश जनसेवा मित्र के अध्यक्ष रहे। श्री शर्मा राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के उज्जैन संभाग के अध्यक्ष भी हैं।

भाजपा के समर्थक रहे दिनेश शर्मा मंदसौर जिले के जनप्रतिनिधियों की आंख की किरकिरी बने रहे और उकसाने वाली कार्यवाही पर चलने लगे और अंततः आर्थिक अनियमितता और अपराध में फंस गये|

डी एस पी श्री कैथवास के मुताबिक अनुमान से अधिक संपत्ति मिल सकती है। विस्तृत विवेचन किया जा रहा है।