
EOW Raid: छिंदवाड़ा में PWD के रिटायर्ड SDO के निवास और आटा मिल पर छापेमारी, 5.47 करोड़ की अनुपातहीन सम्पत्ति उजागर
छिंदवाड़ा: EOW Raid: छिंदवाड़ा में PWD के रिटायर्ड SDO महेन्द्र नागवंशी के निवास और आटा मिल पर आज EOW की जबलपुर टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस दौरान 5.47 करोड़ की अनुपातहीन सम्पत्ति उजागर हुई है।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, (EOW) जबलपुर द्वारा महेन्द्र नागवंशी पिता महतु नागवंशी (सेवानिवृत्त) एस.डी.ओ. सेतु निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, आदर्श नगर, परासिया रोड, छिंदवाड़ा के विरूद्ध भ्रष्टाचार से करोड़ों रूपये की असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-0/26 अंतर्गत् धारा 13(1) (बी), 13(2) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित 2018 पंजीबद्ध किया गया है.
Search: आज दिनांक 16/04/26 को EOW जबलपुर के द्वारा आरोपी के 1-परासिया रोड, छिंदवाड़ा स्थित आवास एवं 2-आटा मिल में सर्च हेतु तीन टीमों का गठन किया गया। गठित तीनों टीमों द्वारा वर्तमान में सर्च की कार्यवाही की जा रही है । दोनों स्थानों पर एक साथ प्रातः छापे की कार्यवाही की प्रारंभ की गयी।
संपत्ति का विवरण:-
महेन्द्र नागवंशी पिता महतु नागवंशी एवं उसके परिजनों के नाम पर अभी तक की गई सर्च कार्यवाही में पाई संपत्तियों की जानकारी निम्नलिखित है-
1-परासिया रोड, पेट्रोल पम्प के सामने, छिंदवाड़ा स्थित आवास:-
1-आवास
राशि 40,00,000/-रूपये
2-आवास से तलाशी पर नगद राशि 91,500/-रूपये
3-घरेलू सामान की इन्वेंट्री राशि 24,00,000/-रूपये
4-बीमा पॉलसियों 22 नग पर निवेश राशि 20,00,000/- रुपये
5-सोने के आभूषण वजन 187 ग्राम राशि 9,00,000/- रुपये
6-चाँदी के आभूषण वजन 1 किलो ग्राम राशि 1,50,000/- रुपये
7-दुकान 1 राशि 13,00,000/- रुपये
8-फोर व्हीलर 3 राशि 20,00,000/- रुपये
9-टू व्हीलर 3 राशि 2,10,000/- रुपये
10-महेन्द्र नागवंशी के 8 बैंक खातें
11-सीमा नागवंशी के 10 बैंक खातें
12-पुत्र ऋत्विक के 3 बैंक खातें तीनों बैंक खातों में लगभग 30,00,000/-रुपये जमा होने की संभावना है।
आरोपी द्वारा क्रय की गई कृषि भूमि राशि 1,76,21,000/- रुपये
25 एकड़ 02 भूखण्ड
2- नागदा इंडस्ट्रीज प्रा.लि., ग्राम उसरिया, ग्राम पंचायत गुरैया आटा मिल:-
1-आटा मिल कीमत राशि 2,50,00,000/- रुपये
अब तक की कार्यवाही में आरोपी की कुल अनुमानित 5.47 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है।
आरोपी के परिसरों पर प्राप्त दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नगद राशि आदि से संबंधित सर्च अभी जारी है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। अभी तक प्राप्त जानकारी/दस्तावेज एवं विवरण के आधार पर बहुमूल्य संपत्ति होने का अनुमान है।





