EOW Raid: जबलपुर में प्रोफेसर दंपति के निवास पर छापा, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप

2406

EOW Raid: जबलपुर में प्रोफेसर दंपति के निवास पर छापा, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप

जबलपुर। जबलपुर में आज अलसुबह EOW की टीम ने प्रोफ़ेसर दंपत्ति के निवास पर आकस्मिक छापा डाला। मेडिकल यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार और प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रही डॉ तृप्ति गुप्ता और उनके पति मेडिकल के बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक साहू के घर पर आज अलसुबह EOW की टीम ने छापामार कार्रवाई की है| अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम को उनके निवास से जो संपत्ति का पता चला है वह उनकी प्राप्त आय से कई ज्यादा बताई गई है।

सर्च कार्रवाई अभी जारी है, जिसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है| छापामार कार्रवाई से पूरे मेडिकल यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है|

 

EOW को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के प्राध्यापक डॉक्टर अशोक साहू एवं उनकी पत्नी प्राध्यापक डॉक्टर तृप्ति गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी|

SP EOW जबलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर शिकायत की जांच निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी ने की| जांच में पाया गया की डॉक्टर अशोक साहू एवं डॉक्टर तृप्ति गुप्ता की वैध स्रोत से प्राप्त कुल आय से कहीं ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है| जिस पर दोनों के खिलाफ।EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है| सर्च अभी जारी है।