

एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष है, अराजकता सहन नहीं होगी- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी
जिला कांग्रेस नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और SP से दोषी भाजपा नेताओं पर कार्यवाही की मांग
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। यह नहीं चलेगा कि प्रशासन और पुलिस एकतरफा कार्यवाही करे और कांग्रेस चुप बैठेगी, जिले का एक एक पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष है यह कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने वे मंगलवार दोपहर मंदसौर गांधी चौराहे पर पार्टी के आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।
श्री पटवारी ने उपमुख्यमंत्री ओर वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वित्तमंत्री नहीं डोडा चुरा मंत्री हैं, लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह नहीं होसकता की मनमर्जी चले।
पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गलत बयानी पर किये गये विरोध प्रदर्शन पर भाड़े के लोगों और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई कपड़े तक फाड़ दिये और गंभीर घायल कर दिया यह असहनीय है।
मंदसौर नशे के गढ़ में पुलिस और अपराधियों का गंठजोड़ स्थिति को अराजक बना रहा है। राजनीतिक प्रश्रय मिलना दुस्साहस बढ़ा रहा है। यह नहीं चलेगा।
पूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर लाल धाकड़ सुरेश पाटीदार के साथ है। मारपीट में घायल दोनों अस्पताल में हैं।
जीतू पटवारी ने संबोधन में कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सेना के शौर्य और एकजुटता की बात करते हैं पर प्रदेश के मंत्रियों विजय शाह और जगदीश देवड़ा द्वारा सेना के अपमान पर मौन हैं।
आपने कहा कि विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन जनसभा को लोकसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पुष्पा भारतीय, प्रकाश रातड़िया, दीपक सिंह गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, कांतिलाल राठौड़, रफत पयामी, इष्टा भाचावत, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, डॉ राघवेंद्र सिंह तोम,र सोमिल नाहटा, परशुराम सिसोदिया, अनिल शर्मा, ब्रह्मानंद पाटीदार सहित अन्य ने संबोधित किया।
विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ों पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
सभा के बाद जीतू पटवारी प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दमदारी से विरोध किया। एस पी अभिषेक आनंद से 17 मई की घटना में शामिल गुंडा तत्वों एवं दोषी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग दोहराई।
मंदसौर जिला चिकित्सालय में उपचाररत घायल ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर लाल धाकड़ से जीतू पटवारी मिले और चिकित्सक से जानकारी ली।
श्री पटवारी ने कहा कि पूरी कांग्रेस आपके साथ है और हर सम्भव सहायता करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्राम बूढ़ा भी पहुंचे। घायल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया।
ज्ञातव्य है कि उपमुख्यमंत्री एवं मल्हारगढ़ क्षेत्र विधायक जगदीश देवड़ा के जबलपुर में दिये सेना के अपमान के बयान पर कांग्रेस ने विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की ओर मंत्री देवड़ा के पुतले भी जलाए। इस दौरान कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने होगये ओर मारपीट होने लगी पुलिस को हल्का बलप्रयोग ओर फायर फाइटर से पानी बौछारें करना पड़ी। मारपीट में कांग्रेस नेताओं को चोंट आई और अस्पताल भर्ती होना पड़ा। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किये।
इसके विरोध में आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंदसौर पहुंचे और पुलिस की एकतरफ़ा कार्यवाही का विरोध करते हुए दोषी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग की।