Eye Donation : 13 घंटे में 5 लोगों के नेत्रदान, 10 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

_13 घंटे के अंतराल में 5 नेत्रदान सम्पन्न!_ 

581

Eye Donation : 13 घंटे में 5 लोगों के नेत्रदान, 10 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

Ratlam : नेत्रदान के प्रति बढ़ती जागरूकता से बुधवार को अभी तक का रिकॉर्ड टुटा, शहर में 13 घंटे के अंतराल में 5 नेत्रदान सम्पन्न हुएं, इतना ही नहीं देर रात को भी नेत्रदान के लिए सक्रिय समाजसेवी लोग अपने कार्य से पीछे नहीं हटते। बुधवार दोपहर तक 5 नेत्रदान सम्पन्न हुएं।

 

नेत्रदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्था नेत्रम के माध्यम से 4 नेत्रदान सम्पन्न हुएं। वहीं सैलाना का 1 नेत्रदान शहर के समाजसेवी गोविन्द काकानी की सक्रियता से सम्पन्न हुआ।

 

बड़नगर से आए डॉक्टर जीएल ददरवाल ने कार्निया लिया। वहीं काकानी वेलफेयर फाउण्डेशन के माध्यम से 1 नेत्रदान सम्पन्न हुआ। नेत्रदानियों में 4 लोगों की उम्र 80 वर्ष से अधिक हैं।

 

पहला नेत्रदान : कस्तुरबा नगर स्थित राजीव नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत की माताजी कलावती (87) पति रामेश्वर का निधन हो गया। नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल की प्रेरणा से नेत्रदान की सहमति बनी। जिनका रात्रि 1.20 बजे नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

 

दुसरा नेत्रदान : गुलमोहर कॉलोनी निवासी कुसुम त्रिवेदी (88) के निधन की सूचना नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, प्रशांत व्यास को मिली। वह डॉक्टर दीप व्यास की सास थी। परिजनों की सहमति पर सुबह 11 बजे नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

 

तीसरा नेत्रदान : हनुमान रुंडी निवासी कमला बाई राठौर (80) का निधन हो गया। नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल को सूचना मिली, गोपाल पतरावाला की प्रेरणा से नेत्रदान संपन्न हुआ।

 

चौथा नेत्रदान : श्री कालिकामाता सत्संग मंडल के न्यासी काटजू नगर निवासी पुरषोत्तम भट्ट (80) का निधन हो गया। नेत्रम संस्था की राखी व्यास को इसकी जानकारी मिली। परिजनों की सहमति से नेत्रम संस्था की मौजूदगी में दोपहर 12.48 बजे नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

 

पांचवां नेत्रदान : सैलाना नगर की समाजसेवी प्रतिभा व्यास (42) का बुधवार को निधन हो गया, वह वह बीएसएनएल से सेवानिवृत्त जेटीओ स्वर्गीय ओमप्रकाश व्यास की बेटी थी, समाज व परिवार की सहमति से काकानी सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन के गोविन्द काकानी को सूचना मिली, रतलाम मेडिकल कॉलेज और एमके इंटरनेशनल आई बैंक के सहयोग से दोपहर 2 बजे नेत्रदान सम्पन्न हुआ। बता दें कि यह रतलाम जिले के सैलाना का पहला नेत्रदान हैं।