
Eye Donation Inspires Humanity : संतोष खिमेसरा ने जाते-जाते 2 नेत्रहीनों को दी नई रोशनी!
Ratlam : शहर के कोठारीवास निवासी स्वर्गीय हीरालाल खिमेसरा के सुपुत्र संतोष खिमेसरा का शनिवार को निधन हो गया था। निधन उपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान कर समाज के सामने मानवता की एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। इस पुनीत कार्य के लिए सोशल वर्कर अर्पित जैन (मालवी) एवं सन्नी नाहटा द्वारा दिवंगत की सुपुत्री रीना डांगी, रुचि चोपड़ा सहित परिवारजनों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी उनकी प्रेरणा से प्रभावित होकर परिजनों ने सहर्ष नेत्रदान की अनुमति प्रदान की।
नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के डॉ. जीएल ददरवाल को सूचना दी गई उनके निर्देश पर परमानंद राठौड़ के सहयोग से नेत्र संरक्षण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की। नेत्रदान के अवसर पर हेमंत मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान नेत्रम संस्था एवं गीता भवन न्यास (बड़नगर) द्वारा परोपकारी परिवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। दिवंगत संतोष खिमेसरा को मीडियावाला परिवार की और से विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन!





