WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : स्वर्गीय भाजपा नेता कन्हैयालाल चौधरी की आंखों से 2 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

1324

Eye Donation : स्वर्गीय भाजपा नेता कन्हैयालाल चौधरी की आंखों से 2 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

 

Ratlam : मीसा बंधु, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहते हुए अपने दायित्व को पूरा करने वाले कन्हैयालाल चौधरी का बुधवार की दोपहर में आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता राखी व्यास को मिलने पर उन्होंने चौधरी के परिजनों को समझाइश दी और राखी व्यास की प्रेरणा से बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल कुमावत ने स्वर्गीय चौधरी का कार्निया लिया।

 

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता राखी व्यास वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय प्रेमनारायण उपाध्याय की पुत्री हैं तथा प्रेमनारायण उपाध्याय भी मीसा बंधु थे और नगर निगम में कई बार पार्षद रहें हैं।

IMG 20240417 WA0080

डॉ जीएल ददरवाल द्वारा मृतात्मा का कार्निया लेने के दौरान समाजसेवी तथा नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, गोपाल पतरावाला, हेमन्त मूणत, शलभ अग्रवाल तथा राखी व्यास मौजूद रहें।