WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Father Killed 2 Children : पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने 2 बच्चों की हत्या की!

WhatsApp Image 2025 05 02 At 18.15.57

Father Killed 2 Children : पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने 2 बच्चों की हत्या की!

देखिए, इस मामले में पुलिस ने क्या बताया!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dahi (Dhar) : डही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डिगवी मे एक कलयुगी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। उसने यह वारदात पत्नी से विवाद के बाद की। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फरार पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ना जारी रखें

जानकारी के अनुसार डही थाना अंतर्गत ग्राम डिगवी में भंवरपुरा के रहने वाले इस पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को मृतक बच्चों की मां ने बताया कि गुरुवार की रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके चलते पति ने उसका गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। वह जैसे तैसे अपनी जान बचाकर अपने बड़े लड़के को साथ लेकर घर से भाग गई।
इस दौरान उसके दो छोटे बेटे आकाश (उम्र 4 वर्ष) व विकास (उम्र 3 वर्ष) घर पर ही रह गए थे। आज सुबह लगभग 8 बजे जब अपने घर वापस पहुंची तो आकर देखा की दोनों बालक लहूलुहान हो कर घर के आंगन में पड़े थे। जिनकी धारदार हथियार से चोट लगने से अधिक खून बह जाने से मौत हो गई थी।

बताया गया कि महिला ने इस बारे में ग्राम पटेल को सूचित किया तब यह पूरी घटना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद डही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मर्ग कायम कर इस हृदय विदारक घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डही के अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि ग्राम डिगवी में पिता ने तीन वर्ष और 4 वर्ष के बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी बड़े बच्चों को लेकर चली गई थी, दो बच्चे घर पर ही थे। शख्स ने दोनों बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। सुबह पत्नी जब वापस घर आई तो उसे दोनों बच्चों को लहू लहान पड़ा हुआ देखा। उसने रिपोर्ट की और प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।