WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Fee Fixed for Monalisa’s Debut : मोनालिसा को फ़िल्म में लीड रोल के लिए बड़ी फीस मिलेगी, साइनिंग अमाउंट ही ₹1 लाख मिला!

जानिए, फिल्म में डेब्यू के लिए मोनालिसा को कितनी फीस देना तय हुआ!

Fee Fixed for Monalisa’s Debut : मोनालिसा को फ़िल्म में लीड रोल के लिए बड़ी फीस मिलेगी, साइनिंग अमाउंट ही ₹1 लाख मिला!

Indore : महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और सौंदर्य के लिए देश और दुनिया में चर्चित हुई महेश्वर की लड़की मोनालिसा को फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया है। बताया गया कि मुंबई से महेश्वर आए सनोज मिश्रा ने बकायदा उसे साइनिंग अमाउंट देकर फ़िल्म के लिए साइन किया और बतौर लीड रोल के लिए भी अच्छी खासी राशि दिया जाना तय किया गया। कत्थई आंखों वाली मोनालिसा की किस्मत इस एक घटना से बदल गई। क्योंकि, अब वो फ़िल्म की हीरोइन बनने वाली हैं।

IMG 20250130 WA0097

मोनालिसा को फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए 21 लाख रुपए की फीस मिली। इसमें से एक लाख रुपए उन्हें साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए गए हैं। महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और प्यारी सी मुस्कान के चलते वायरल हुई मोनालिसा अब अपने घर यानी मध्य प्रदेश के महेश्वर लौट चुकी हैं। पूरे महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में ही रूक कर रुद्राक्ष माला बेचने वाली थीं। लेकिन, 15 दिनों के अंदर ही उन्हें महाकुंभ छोड़ना पड़ा। क्योंकि, वायरल होने के कारण न तो वह माला बेचने का अपना काम ठीक से कर पा रही थी और न चैन की सांस ले पा रही थी। पूरे वक्त उनके आगे पीछे कैमरे घूमने लग गए थे। अब जब वह अपने घर वापस आ चुकी हैं।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के गांव पहुंचे और अपनी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया। इस फिल्म में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कुंभ में अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोनालिसा की सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींचा। इसी घटना के बाद सनोज मिश्रा ने सोच लिया कि मोनालिसा को वह अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे। डायरेक्टर सनोज मिश्रा इन दिनों फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की तैयारी में जुटे हैं।

 

Monalisa Signed Film : मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा फिल्म में लीड किरदार निभाएंगी!