WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fight Between Bride & Groom : शादी की रस्मों में देरी हुई तो दूल्हा-दुल्हन में स्टेज पर मारपीट! 

घराती और बाराती भी आपस में भिड़े, दुल्हन का शादी से इंकार! 

1250

Fight Between Bride & Groom : शादी की रस्मों में देरी हुई तो दूल्हा-दुल्हन में स्टेज पर मारपीट! 

Meruth (UP) : मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेम विवाह के दौरान शादी की रस्मों में देरी होने पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर घराती और बराती भी आपस में भिड़ गए। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

दौराला थाना क्षेत्र निवासी युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दिल्ली स्थित द्वारिका पुरी निवासी युवक भी उसके साथ कार्य करता है। इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। काफी दिनों तक दोनों में प्रेम प्रसंग चला। मामले की जानकारी दोनों के परिवार हुई। दोनों परिवारों ने इनकी शादी कराने का फैसला लिया।

सोमवार काे दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक बारात लेकर पहुंचा। इस दौरान रस्मों में थोड़ी देर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। हालांकि, मामला निपट गया। लेकिन, जयमाला के दौरान रस्मों में देरी होने के चलते दूल्हा व दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद दूल्हे ने भी दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़बाजी होते ही दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया और जमकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के सामने दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।