WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

First Phase of Loksabha Elections: भाजपा के 33 फीसदी तो कांग्रेस के 50 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज

568
Bjp In Bengal

First Phase of Loksabha Elections: भाजपा के 33 फीसदी तो कांग्रेस के 50 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज

भोपाल : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के 33 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है वहीं कांग्रेस के पचास फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं सम्पत्ति के मामले में भी कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशियों की कुल सम्पत्ति 130 करोड़ 90 लाख 10 हजार 787 है तो वहीं भाजपा प्रत्याशियों की औसत सम्पत्ति 17 करोड़ 10 लाख 53 हजार 492 रुपए है। पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 27 उम्मीदवार करोड़पति है वहीं 17 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है।

भाजपा के दो उम्मीदवारों और कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने अपने उपर आपराधिक मामलों की शपथ पत्र में जानकारी दी है। वहीं राष्ट्रीय निर्माण पार्टी और अहिंसा समाज पार्टी के एक-एक उम्मीदवार मैदान में है और उन पर आपराधिक मामले दर्ज है। इन दोनो पर गंभीर मामले दर्ज है।

पहले चरण में मैदान में उतरे 88 उम्मीदवारों में से 27 उम्मीदवार करोड़ पति है। याने कुल उम्मीदवारों में से 31 फीसदी करोड़पति है। इन सभी की सम्पत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे नकुल नाथ के पास 716 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। सीधी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल करोड़पति उम्मीदवारों में दूसरे स्थान पर है। इनके पास 39 करोड़ 2 लाख 56 हजार 920 रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे भाजपा के बंटी विवेक साहू भी सम्पत्ति के मामले में कमजोर नहीं है। पहले चरण में अधिकतम सम्पत्ति वाले ये तीसरे उम्मीदवार है। इनके पास 36 करोड़ 77 लाख 31 हजार 210 रुपए की सम्पत्ति है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे गुलाब सिंह, संतोष कुमार कुशवाहा और दिनेश यादव के पास नाममात्र की चल सम्पत्ति है। वहीं अचल सम्पत्ति के नाम पर इनके पास कुछ भी नहीं है। गुलाब सिंह के पास 5 हजार 150 रुपए की चल संपत्ति है तो संतोष के पास बीस हजार और दिनेश यादव के पास केवल 24 हजार रुपए की चल सम्पत्ति है।

 

*कमलेश्वर के उपर सर्वाधिक कर्ज-*

देनदारी घोषित करने वाले उम्मीदवारों में कांग्रेस के सीधी सीट से चुनाव लड़ रहे कमलेश्वर पटेल पर सर्वाधिक 10 करोड़ 46 लाख 95 हजार 579 रुपए की देनदारियां है। भाजपा की टिकिट पर सीधी से ही चुनाव लड़ रहे राजेश मिश्रा पर एक करोड़ 84 लाख 27 हजार 959 रुपए की देनदारी है। बालाघाट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरसवार पर एक करोड़ 57 लाख 40 हजार 35 रुपए की देनदारी है।

*सबसे अधिक आमदनी नकुल नाथ की-*

कांग्रेस के छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे नकुल नाथ सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले उम्मीदवार है। इनकी सालाना आय 7 करोड़ 89 लाख 90 हजार 338 रुपए है। सीधी से कमलेश्वर पटैल की आय 23 लाख 90 हजार 665 रुपए सालाना है। बालाघ्ज्ञट से कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरसवार की आय 68 लाख 3 हजार 657 रुपए है।

पांचवी पास आठ और आठवी पास छह तथा केवल पढ़ना जानने वाले चार मैदान में-

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मैदान में उतरे आठ उम्मीदवार आठवी पास और छह उम्मीदवार आठवी पास है। चार उम्मीदवार केवल पढ़ना जानते है। डिप्लोमाधारक केवल एक है।प्रोफेशनल ग्रेजुएट केवल नौ है। पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों की सयंख्या 14 है।

*51 से 60 वर्ष के सर्वाधिक-* 

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 51 से 60 वर्ष की आयु के सर्वाधिक 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। वहीं 41 से 50 वर्ष की आयु के बीच के 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 25 से 30 साल के केवल 10 उम्मीदवार मैदान में है। पहे चरण में केवल आठ प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।