Food and Drug Administration Action: 630818 रुपए की सामग्री सहित, 1600 लीटर घी जब्त!

329

Food and Drug Administration Action: 630818 रुपए की सामग्री सहित, 1600 लीटर घी जब्त!

जानिए क्या हैं पूरा मामला?

Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर सस्ते घी के विक्रय की शिकायत मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर की ग्लोबल सिटी स्थित महाकाल ट्रेडर्स कार्रवाई करते हुए निरीक्षण के दौरान मौके पर मदर बेस्ट एवं यूपी फ्रेश क्वालिटी ब्रांड के नाम से घी का विक्रय करना पाया गया।

WhatsApp Image 2026 02 28 at 17.59.29

फर्म संचालक विक्रांत त्यागी ने बताया कि दोनों ब्रांड का घी वह मां वैष्णो देवी फूड प्रोडक्ट एवं रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रुपए 310 प्रति लीटर की दर से खरीदते हैं। जांच में पाया गया कि यूपी फ्रेश क्वालिटी पैक पर खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नहीं था, जबकि लेबल पर घी तथा गाय की तस्वीर प्रदर्शित थी। जिससे यह घी प्रतीत हो रहा था।

टीम द्वारा मदर बेस्ट प्राइम क्वालिटी घी (गाय का घी) एवं अप फ्रेश क्वालिटी के कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए तथा शेष लगभग 1600 लीटर घी जब्त कर सीलबंद किया गया। जब्त की गई सामग्री का मूल्य 630818 रुपए है।

WhatsApp Image 2026 02 28 at 17.59.29 1

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता, तहसीलदार रामचंद्र पांडे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान मौजूद रहे। सभी नमूने भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग द्वारा सभी खाद्य संस्थानों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं!