Food Safety Department’s Big Crackdown : प्रजापत एवं राका किराना संचालकों पर बगैर खाद्य लाइसेंस व्यापार करने पर प्रकरण दर्ज! 

शिवगढ़ और पिपलौदा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुल 11 नमूने लिए!

193

Food Safety Department’s Big Crackdown : प्रजापत एवं राका किराना संचालकों पर बगैर खाद्य लाइसेंस व्यापार करने पर प्रकरण दर्ज! 

Ratlam : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं प्रीति मंडोरिया ने शुक्रवार को जिले के शिवगढ़ एवं पिपलौदा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सघन कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा जिले के ग्राम शिवगढ़ में घर पर कुल्फी निर्माण कर विक्रय किए जाने की सूचना पर टीम ने ओम साईं मावा कुल्फी तथा शिवगढ़ स्थित रतलाम रोड़ का निरीक्षण किया गया। यहां से कुल्फी, चोकोबार कुल्फी एवं मिल्क पाउडर के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं गंगा आइसक्रीम जूस सेंटर से लस्सी एवं आमरस के 2 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में साफ-सफाई नहीं पाई गई, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए।

IMG 20260508 WA0187

इसी क्रम में टीम ने पिपलौदा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम बोरखेड़ा स्थित कमलेश जाट की मावा भट्टी का निरीक्षण किया तथा मावे के 2 नमूने लिए। इसके अलावा प्रजापत किराना एवं दूध डेयरी से मिक्स्ड दूध, बेसन, चावल, घी और पोहा के नमूने लिए, ग्राम हतनारा स्थित राका किराना से पारस देसी घी एवं आटे के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। जांच के दौरान प्रजापत किराना एवं राका किराना दोनों ही फर्म बिना खाद्य लाइसेंस संचालित होना पाई गईं। उनके विरुद्ध बिना लाइसेंस संचालन के व्यापार करने पर प्रकरण दर्ज किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएंगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई!