WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संस्थाओं पर कार्यवाहीं करते हुए लिए सेम्पल!

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संस्थाओं पर कार्यवाहीं करते हुए लिए सेम्पल!

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर में विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पैलेस रोड स्थित लक्ष्मी मसाला गृह उद्योग से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर एवम श्री गणेश मसाला उद्योग से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर के नमूने लिए, फव्वारा चौक स्थित जैन मिठाईवाला से फाफड़ा और काजू कतली के नमूने लिए, दो बत्ती स्थित बेकर्स लांज से मसाला डोसा और ब्रैड के नमूने लिए।

IMG 20240514 WA0088

जैन मिठाईवाला के यहां खाद्य पदार्थ खुली अवस्था में पाए गए एवम परिसर में उचित सफाई नहीं पाई गई इसी प्रकार बेकर्स लांज में भी उचित सफाई नहीं पाई गईं, वर्कर्स भी बिना एप्रिन पहने और बिना कैप पहने ही खाद्य पदार्थो का निर्माण करते पाए गए एवम उनके नाखून भी कटे हुए नहीं पाए गए। दोनों ही संस्थानों को सुधार पत्र जारी किए गए गए। साथ ही लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेंगी।

IMG 20240514 WA0086