WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

पूर्व IAS अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया 

पूर्व IAS अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया 

भोपाल : भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1987 बैच के पूर्व IAS अधिकारी और अपर मुख्य सचिव रहे मनोज श्रीवास्तव ने आज निर्वाचन सदन में राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त का कार्य भार ग्रहण किया। इसके पूर्व इस पद पर पूर्व मुख्य सचिव बीपी सिंह पदस्थ थे जो कल सेवानिवृत हो गए।

श्री श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के चुनाव में किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोग के उप सचिव श्री मनोज मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।