WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान भाजपा से निष्कासित

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान भाजपा से निष्कासित

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यती ने मंगलवार को शौकत मोहम्मद खान, पिता असगर मोहम्मद खान, पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, निवासी 68, एन.आर.आई. कॉलोनी, वी.आई.पी. रोड, भोपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

IMG 20251029 WA0079
पार्टी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शौकत मोहम्मद खान के विरुद्ध किए गए आपराधिक कृत्य की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्हें संगठन की मर्यादा, सभ्यता एवं दायित्वों के प्रतिकूल आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन अनुशासन एवं नैतिक आचरण के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा।