WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा की बूथ विस्तारक योजना पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने साधा निशाना, कांग्रेस की नकल कर रही है भाजपा

1454
WhatsApp Image 2022 01 29 At 3.01.20 AM 696x391

भाजपा की बूथ विस्तारक योजना पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने साधा निशाना, कांग्रेस की नकल कर रही है भाजपा, कांग्रेस ने 14 नवम्बर से प्रियंका गांधी की अगुवाई में शुरू किया है जन जागरण अभियान, भाजपा का झूठ का जन जागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे पर्दाफाश, 2023 में सीएम बनेगे कमलनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के प्रदेश में 65 हजार बूथ डिजीटल करने के बयान पर भी किया कटाक्ष, आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को कर देगी डिलिट

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिये कांग्रेस का जन जागरण अभियान चल रहा है।

 

जन जागरण अभियान को लेकर खरगोन पहुंचे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा की बूथ विस्तारक योजना पर निशाना साधा। पीसी शर्मा का कहना था कि भाजपा कांग्रेस की नकल कर रही है।

कांग्रेस ने 14 नवम्बर से प्रियंका गांधी की अगुवाई में जन जागरण अभियान की विधानसभा बार शुरूवात की थी। भाजपा का झूठ का जन जागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता पर्दाफाश करेंगे।

पूरे देश में मध्यप्रदेश में कांग्रेस जन जागरण अभियान में सबसे आगे है। 2023 में कमलनाथ सीएम बनेंगे। खरगोन में आज खरगोन बड़वानी जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र के जन जागरण अभियान में शामिल होने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पहुंचे थे।

 

इस दौरान मीडिया से चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के प्रदेश में 65 हजार बूथ डिजिटल करने के बयान पर भी पीसी शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को ही डिलिट कर देगी।

कांग्रेस के जन जागरण अभियान के दौरान महात्मा गांधी, नेहरू, बाबा साहब अम्बेडकर सहित अन्य आजादी दिलाने वाले के खिलाफ हो रहे प्रचार भाजपा के झूठ के पर्दाफाश की ट्रेनिंग दी जा रही है।

 

इस दौरान कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी विधायक रवि जोशी ने बताया कि जन जागरण अभियान के तहत 1 फरवरी से 28 फरवरी तक घर चलो घर घर चलो अभियान चलेगा।

लक्ष्य है 2023 और 2024 में कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश और देश में सरकार बनाना। इस अभियान के तहत हम हमारी सरकार की उपलब्धियों को बतायेगे और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे।