पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा,आज कर सकती हैं ज्वाइन भाजपा

पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा,आज कर सकती हैं ज्वाइन भाजपा

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रपट

नर्मदापुरम। परिसीमन के पूर्व तत्कालीन होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कांग्रेस के अपने सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह जानकारी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कल रात दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को अपनी फेस बुक वाल पर लिखे एक खुले पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं जिले की आखिरी कांग्रेस की विधायक रहीं हूं। अपने राजनैतिक जीवन के 30 वर्षों में मैने पिछले 20 वर्षों में प्रदेश के कई हिस्सों में संगठन का काम बेहद ईमानदारी से किया है। कई उप चुनावों की प्रभारी रही तथा जिलों की प्रभारी रही। लेकिन मैंने महसूस किया कि 20 वर्षों से सत्ता में न रहने के बाद भी प्रदेश का आम कांग्रेस कार्यकर्ता जो जी जान से पार्टी के साथ प्रतिबद्ध रहा और इस उम्मीद में रहा कि इस बार शायद सरकार आ जाए। परंतु जिले में वर्तमान विधानसभा चुनाव टिकट वितरण को देखते हुए ऐसा लगता है कि निष्ठावान कार्यकर्ता की आवश्यकता अब पार्टी को नहीं है।

IMG 20231025 WA0101 IMG 20231025 WA0103

उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि मेरे पिताजी विनय कुमार दीवान ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया है। एक ऐसे जनसेवक, जिनके राजनैतिक विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते थे और मृत्यु पर्यंत तक जिन पर कभी कोई आक्षेप नहीं लगा पाया। ऐसी महान विभूति पर अनर्गल आरोप लगाने वाले व्यक्ति पुष्पराज पटेल को आपने कांग्रेस का टिकट दिया जो असहनीय है। अत: मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।

IMG 20231026 WA0034

विश्वस्त राजनीतिक सूत्रों के अनुसार आज शाम 6 बजे वे भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा कार्यालय में वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में वे ज्वाइनिंग करेंगी। वे नर्मदापुरम जिले की एक बड़ी कांग्रेस नेता मानी जाती हैं। इनके पिता जिनको देनवा का गांधी भी कहा जाता था,तीन बार और वे एक बार विधायक रहीं हैं।