WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Four Trains Affected : जम्मू मंड़ल में ट्रैफिक सस्पेंड होने से रतलाम मंडल से होकर जाने वाली चार ट्रेने प्रभावित!    

महू से वैष्णोदेवी तक चलने वाली दोनों ट्रेनों को निरस्त किया गया!

Four Trains Affected : जम्मू मंड़ल में ट्रैफिक सस्पेंड होने से रतलाम मंडल से होकर जाने वाली चार ट्रेने प्रभावित!    

Indore : उत्‍तर रेलवे, जम्मू मंडल के कठुआ-माधोपुर पंजाब रेलवे खंड के डाउन लाइन के ब्रिज संख्‍या 17 पर रेल ट्रैफिक सस्‍पेंड होने के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेन प्रभावित हुई है।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :

– 29 अगस्‍त, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा जम्मू तवी एक्‍सप्रेस, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नई दिल्‍ली से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

– 29 अगस्‍त, 2025 को श्री माता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12472 श्री माता वैष्‍णोदेवी कटड़ा -बांद्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, नई दिल्‍ली से चलेगी तथा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से नई दिल्‍ली के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

– 29 अगस्‍त, 2025 को डॉ अम्‍बेडकर नगर (महू) से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ अम्‍बेडकर नगर (महू)-श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी।

– 29 अगस्‍त, 2025 को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा डॉ अम्‍बेडकर नगर (महू) एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी।

ट्रेनों के बारे में अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया रेलवे की अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।