WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fraud Case Against Mohsin Khan : दुष्कर्म के आरोपी मोहसिन खान पर अब ₹2.80 लाख की धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज!

959
WhatsApp Image 2025 05 25 At 16.32.56

Fraud Case Against Mohsin Khan : दुष्कर्म के आरोपी मोहसिन खान पर अब ₹2.80 लाख की धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज!

राइफल दिलाने के नाम पर युवक से 2.80 लाख की ठगी की, अन्नपूर्णा थाने में चौथा मामला दर्ज!

देखिए वीडियो, क्राइम ब्रांच के ADCP ने क्या बताया

Indore : अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सिल्वर ऑक कॉलोनी में शूटिंग अकादमी संचालित करने वाले मोहसिन खान पर एक और मामला दर्ज हुआ है। इस बार आरोपी पर एक युवक से राइफल दिलाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का आरोप है। फरियादी की शिकायत पर अन्नपूर्णा पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मोहसिन खान पर पहले से ही बलात्कार और छेड़छाड़ के 3 केस दर्ज हैं। अब उसके खिलाफ यह चौथा मामला सामने आया है।

पीड़ित युवक शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। वर्ष 2018 में मोहसिन ने उसे स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक राइफल की जरूरत बताई और उसे राइफल उपलब्ध कराने के नाम पर ₹2.80 लाख ले लिए। साथ ही एक नकली रसीद भी दी गई।

सात साल बीत जाने के बावजूद न तो राइफल मिली और ना ही रुपये वापस किए गए। परेशान होकर युवक ने अब पुलिस का सहारा लिया। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने आरोपी मोहसिन के खिलाफ IPC की धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।