Gangaur Festival: Nimadi Folk Cultureके सबसे बड़े पर्व गणगौर के 3 दिनी उत्सव की शुरूआत

2 वर्षो के कोरोना काल के बाद आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

2716
Gangaur Festival: Nimadi Folk Culture-देखिए Video

Gangaur Festival: Nimadi Folk Cultureके सबसे बड़े पर्व गणगौर के 3 दिनी उत्सव की शुरूआत

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

निमाड़ी लोक संस्कृति(Gangaur Festival: Nimadi Folk Culture) के सबसे बड़े पर्व गणगौर के तीन दिनी उत्सव की शुरूआत, माता की बाड़ी खुलते ही श्रदालुओं का सैलाब उमड़ा, दो वर्षों के कोरोना काल के बाद आस्था और श्रद्धा से लोगों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन कर की पूजा अर्चना

खरगोन: खरगोन में आज निमाड़ के सबसे बड़े पर्व गणगौर(Gangaur Festival: Nimadi Folk Culture) के तीन दिनी उत्सव की शुरूआत हो गई है। माता की बाड़ी  खुलने के दौरान श्रदालुओं का सैलाब उमड़ा। स्थानीय श्रीराम धर्मशाला स्थित माता की बाड़ी में सुबह से ही श्रदालुओं का ताँता लगा रहा।

पिछले दो वर्षों से कोरोना काल के बाद इस वर्ष गणगौर पर्व पर जमकर उत्साह देखा गया। लंबी लंबी लाइनों में लगकर श्रदालुओं ने ज्वारे रूपी माता के दर्शन किये। आज के दिन महिला अपनी पति की दीर्घ आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। वहीं युवतियां अपने लिये अच्छे वर की कामना करती है। इस उत्सव के दौरान निमाड़ी  संस्कृति की झलक दिखाई देती है।

Gangaur Festival: Nimadi Folk Culture-देखिए Video

Gangor Festival: निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर पर्व पर तखत कार्यक्रम: हजारों की संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

गणगौर का त्यौहार निमाड़ की लोक संस्कृति का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। श्रदालु गणगौर माता के दर्शन पूजन के बाद अपने अपने घर माता को लाएँगे।

7th Pay Commission: DA में 3% की बढ़ोतरी के बाद इस महीने कर्मचारियों के खाते में आएगी मोटी रकम

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गणगौर के दौरान माता से माँगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। श्रदालुओं में जमकर आस्था श्रद्धा के साथ भक्ति देखी जाती है। अब तीन दिन तक मन्नतधारी अपने अपने घर माता के रथ को ले जाकर बौड़ाएँगे और फिर गणगौर घाट पर माता के रथों का विसर्जन होगा।

 

Gangaur Festival: Nimadi Folk Culture-देखिए Video

 

महिला श्रद्धालु नीना राजेंद्र कुमरावत का कहना है कि माता की बाड़ी खुलने के साथ ही गणगौर उत्सव की शुरूआत हो गई है। तीन दिन तक अब श्रद्धा और आस्था के साथ माता की पूजा अर्चना कर निमाड़ के गणगौर पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा।

जयपुर में गणगौर की शाही सवारी… देखिए Video

 

माता की बाड़ी की देखरेख करने वाली श्रदालु श्रीमती अनीता शर्मा का कहना था कि गणगौर पर्व हमारी आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व है। माता रूपी ज्वारे के दर्शन आज खुलते हैं।

अब तीन दिन तक सम्पूर्ण निमाड़ अंचल में गणगौर की धूम रहेगी। महिला अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है।

चैत्र नवरात्रि की गणगौर तीज पर हुआ दैवीय चमत्कार 

इधर पुरूष श्रदालु दीपक सोनी और संजय पाराशर का मानना था कि कोरोना काल के बाद आज पूरे उत्साह से निमाड़  के सबसे बड़े त्यौहार गणगौर को मनाया जा रहा है।

गणगौर का त्यौहार निमाड़वासियों की आस्था का प्रतीक माना जाता है। निमाड़वासी पूरे देश में किसी भी कोने में हो लेकिन अपने त्यौहार को मनाने के लिये अपने घर आते हैं। पूरे उत्साह उमंग और श्रद्धा के साथ गणगौर पर्व मनाया जाता है।