WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gas Cylinder Burst : चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, घायल युवती अस्पताल में भर्ती!   

आवाज सुनकर लोग पहुंचे, घर का सारा सामान धमाके से टूट गया! 

1042

Gas Cylinder Burst : चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, घायल युवती अस्पताल में भर्ती!   

Indore : आज सुबह खजराना क्षेत्र के एक फ्लैट में घरेलू गैस का सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस घटना में एक युवती बुरी तरह झुलस कर घायल हुई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवती सुबह की चाय बना रही थी, तभी यह घटना हुई। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो युवती घायल पड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

खजराना पुलिस के मुताबिक घटना सांई कृपा कॉलोनी की है। यहां रहने वाली साक्षी (24 साल) को उपचार के लिए रहवासियों ने एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली साक्षी यहां निजी कंपनी में जॉब करती है। वह खजराना इलाके में किराए से रहती है। गुरुवार सुबह वह चाय बनाने किचन में पहुंची। उसने जैसे ही गैस चालू किया तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ।

धमाका इतनी जोर से हुआ कि वह कमरे के दरवाजों को तोड़कर बाहर चला गया। इससे पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। लोग आवाज सुनकर साक्षी की कमरे की तरफ पहुंचे। तो वह घायल पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में गैस के रिसाव से हादसा होना समझ आया है। घायल युवती को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है।