WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: चक्रवात ने बदली मौसम की भौगोलिक स्थिति,MP में पूरे महीने छाए रहेंगे बादल 

1103

Weather Update: चक्रवात ने बदली मौसम की भौगोलिक स्थिति,MP में पूरे महीने छाए रहेंगे बादल 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

चक्रवात ने जाते-जाते मौसम की भौगोलिक स्थिति बदल दी है। अब हवाएं पूर्व से दक्षिण और दक्षिण से पश्चिमी हवाओं के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर भारत की ओर चल रही है। जिससे मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा दक्षिण महासागर में पश्चिम की तरफ बादलों का एक बड़ा झुंड तैयार हो रहा है जो भी शनै शनै मध्य भारत की ओर उठ रहा है। इससे महसूस होता है कि मध्य प्रदेश में बादलों की आवक अभी बनी रहेगी और मौसम तालिका के अनुसार बादल पूरे महीने बने रहेंगे। बीच-बीच में धूप, खुलापन और कोहरे की स्थिति भी बनेगी।

मध्य प्रदेश के पूर्वी दिशा में चक्रवात के असर से बादल अभी भी बने हुए हैं जहां पर बारिश की संभावना भी है।

 

दक्षिण राज्यों में भी बारिश की संभावना तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बनी रहेगी। महाराष्ट्र में भी बादल देखे जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश बिहार में भी बादल नजर आएंगे। जहां कई जगह बारिश की संभावना भी बनी हुई।

 

उत्तर भारत में अभी मौसम साफ है। यहां पर पश्चिमी हवाएं ऊपर उठकर चल रही है, इसलिए हिमपात की संभावना अभी कमजोर है।