WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ger of Bhongarya Haat : भोंगर्या हाट की गेर में अलीराजपुर में जन सैलाब उमड़ा!

WhatsApp Image 2023 03 07 At 5.51.48 PM 696x392

Ger of Bhongarya Haat : भोंगर्या हाट की गेर में अलीराजपुर में जन सैलाब उमड़ा!

अलीराजपुर से अनिल तंवर की रिपोर्ट

Alirajpur : आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय अलीराजपुर में भोंगर्या हाट की विशाल गेर परम्परागत रीति रिवाज संस्कृति अनुरूप विशाल रैली के रूप में गेर निकाली गई। पूजा पाठ करके देशी वाद्य यंत्रों, ढोल, मांदल एवं बांसुरी नृत्य दल के साथ नाचते-गाते आदिवासी टंट्या भील चौराहे से होते हुए झंडा चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नीम चौक से बस स्टैंड तक विशाल रैली निकली।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 5.51.50 PM

गेर से पूर्व टंट्या भील को होली पूजन की सामग्री अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। सबसे पहले टंट्या भील के गाता के चारों ओर पांच बार गेर को घुमाकर गैर प्रारंभ की गई। चारों और से छात्रों युवाओं, महिलाओं, मजदूर, किसानों, व्यापारी एवं आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं समाज के वरिष्ठ तथा जिला कोर कमेटी के सदस्यों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 5.51.51 PM

महिला पुरुष सभी अपनी अपनी परंपरागत वेशभूषा में ढोल, मांदल एवं बांसुरी की मधुर धुन पर हाथ से घुंघरू बजाते नाचते गाते चल रहे थे। जगह जगह पर अन्य समाज के लोगों ने भी स्वागत कर बधाई दी और परंपरागत स्वत्रंत गेर की प्रशंसा की। गेर को देखने के लिए अन्य समाज के लोग भी बस स्टेंड पहुँचे और वे भी इस परम्परागत गेर में नाचने गाने से अपने आप को रोक नहीं सके।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 5.51.53 PM

उन्होंने भी आदिवासी समाज के मित्रों के साथ बहुत ही उत्साह के साथ नाच-गाना कर जिले के भोंगर्या हाट में सभी समाज जनों ने जिले की एकता, लोक संस्कृति एवं मैत्री उमंगत का परिचय दिया। इस स्वतंत्र गैर में युवाओं, महिलाओं के साथ ही कर्मचारी अधिकारी वर्ग ने भी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर आनंद का लुत्फ़ उठाया। जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक रूप से निकाली गेर (रैली) के सफल आयोजन के लिए आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के द्वारा सभी समाज का आभार व्यक्त किया।