WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Glenn Maxwell marriage : 27 मार्च को भारत के दामाद बनेंगे मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की शादी का कार्ड वायरल

WhatsApp Image 2022 02 15 At 10.30.22 AM 696x522

Glenn Maxwell marriage : 27 मार्च को भारत के दामाद बनेंगे मैक्सवेल

Chennai : ऑस्ट्रेलिया के दमदार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की शादी 27 मार्च को तय हो गई। ख़ास बात ये कि उनकी दुल्हन एक तमिल लड़की विनी रमन बन रही है। IPL 2022 अप्रैल में शुरू होता है, तो उससे ठीक पहले मैक्सवेल भारत दामाद बन जाएंगे। दोनों सगाई 2020 में ही हो चुकी है। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड तमिल में है। ये कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। इस कार्ड के मुताबिक उनकी शादी मेलबर्न में तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाज से होगी। कार्ड में क्रिकेटर को ‘चिरंजीवी ग्लेन मैक्सवेल, सुपुत्र : थिरु नील मैक्सवेल और जॉय’ के रूप में बताया गया है।

मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन?

ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन मेलबर्न में फार्मासिस्ट हैं। इन दोनों की सगाई के बाद खुलासा हुआ कि विनी रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल को उस बुरे दौर से निकलने में मदद की थी, जब वे मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कतों के कारण क्रिकेट से दूर हो गए थे। मैक्सवेल ने उसके बाद 2021 में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की।

मैक्सवेल और विनी रमन ने दो साल पहले मार्च 2020 में सगाई कर ली थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। उसके बाद विनी रमन और मैक्सवेल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली और फैंस से इसको साझा किया था।

IMG 20220215 WA0004

ऑस्ट्रेलिया के एक तमिल परिवार की विनी रमन विक्टोरिया के मेंटोन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से पढ़ी हैं। उन्होंने मेडिकल साइंस में अपनी पढ़ाई पूरी की और इस फील्ड में ही प्रैक्टिस कर रही हैं। विनी रमन ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ग्लेन मैक्सवेल से अपनी मुलाकात के बारे में बताया था। दोनों दिसंबर 2013 के आसपास मेलबर्न स्टार्स इवेंट में मिले थे। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पहली बार में ही भारतीय लड़की में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

IPL में 2 हजार से ज्यादा रन बनाए 

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया की और से अभी तक 116 वनडे और 81 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वनडे में मैक्सवेल ने 3 हजार से अधिक रन बनाए हैं। जबकि, T20 में उनके नाम 1866 रन दर्ज हैं। IPL में मैक्सवेल ने 97 मैचों में 2000 से अधिक रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है। RCB ने मैक्सवेल को 11 करोड़ में रिटेन किया है।