WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pension Will Increase : इस बार बजट में पेंशनरों की पेंशन में इजाफा होना तय, विधवाओं की पेंशन भी बढ़ेगी!

देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों ने बजट से पहले वित्त मंत्री को पत्र लिखा!  

Pension Will Increase : इस बार बजट में पेंशनरों का जलवा, विधवाओं की पेंशन भी बढ़ेगी!

New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुजुर्गों और विधवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। इस बार के बजट में सरकार इन लोगों की पेंशन बढ़ाने का फैसला ले सकती है। इस बार का बजट 1 फरवरी 2023 को बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में पेंशनरों की पेंशन में इजाफा होना तय माना जा रहा है।

देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों ने बजट से पहले वित्त मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें सोशल सिक्योरिटी के तहत पेंशन बढ़ाने की मांग की गई है। इसके साथ ही मैटरनिटी बेनेफिट के लिए भी पर्याप्त प्रावधान करने की मांग की गई।

बुजुर्गों की पेंशन की बात की जाए तो ‘नेशनल ओल्ड एज पेंशन स्कीम’ के तहत केंद्र सरकार साल 2006 से अब तक सिर्फ 200 रुपए प्रति माह की दर से पेंशन दे रही है। इकोनॉमिस्ट का कहना है कि यह बिल्कुल भी सही नहीं है। केंद्र सरकार को इस योगदान को बढ़ाकर कम से कम 500 रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए।

विधवाओं की पेंशन बढ़ेगी 

विधवाओं की पेंशन 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिमाह करने की मांग की गई है। इस पत्र के मुताबिक, पेंशन पर खर्च करीब 1560 करोड़ रुपए होगा। वहीं, इकोनॉमिस्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में मैटरनिटी को लेकर भी मांग की है कि मातृत्व अधिकारों को पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए। इस पर होने वाले खर्च की बात की जाए तो वह करीब 8000 करोड़ रुपए होगा।

पत्र लिखने वाले कौन से इकोनॉमिस्ट

इन इकोनॉमिस्ट की लिस्ट में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के मानद प्रोफेसर ज्यां द्रेज, कैलिफोर्निया बर्कले यूनिवर्सिटी के मानद प्रोफेसर प्रणब बर्धन, मुंबई स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर आर नागराज, आईआईटी दिल्ली में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर रीतिका खेरा, जेएनयू के मानद प्रोफेसर सुखदेव थोराट समेत अन्य शामिल हैं।