Green Leafy Vegetables: बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां क्यों नहीं खानी चाहिए?

1561

Green Leafy Vegetables: बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां क्यों नहीं खानी चाहिए?

घर के बुजुर्ग कहा करते  हैं कि बारिश में  दलहन, बेसन, बड़ी, चंवला इत्यादि बना लेना चाहिए, हरी सब्जी कितनी भी ताजी दिखे नहीं लेना चाहिए, गिलकी, तुराई, लौकी बना लो लेकिन मैथी पालक और साग वाली भाजी को नहीं खाना चाहिए. यह  केवल ज्ञान नहीं उनके अनुभव से उपजा ज्ञान है. आइये देखते हैं.इसके क्या कारण हो सकते हैं.

बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, फूड पॉइजनिंग, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से हम संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इस मौसम में कीटाणु और जीवाणु आपके शरीर में प्रवेश करके आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकते हैं। इसलिए, मानसून के दौरान सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बरसात के मौसम में तला-भुना भोजन और बाहर की चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से भी परहेज करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि हरी सब्जियां तो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। तो फिर मानसून में इन्हें न खाने की सलाह क्यों दी जाती है?

health tips know why we should not eat green leafy vegetables during monsoon or rainy season in hindi - बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाना पड़ सकता है सेहत पर

बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां क्यों नहीं खानी चाहिए? बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, ये सब्जियां आमतौर पर पानी वाले मैदान में उगती हैं। मानसून में नमी ज्यादा होने के कारण ऐसी जगहें कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस, फंगस, कीड़े और अन्य जीवणुओं के पनपने लिए अनुकूल होती हैं। अन्य दिनों में ये कीटाणु सूरज की रोशनी से खत्म हो जाते हैं या इनएक्टिव हो जाते हैं। लेकिन मानसून में धूप की कमी के कारण ये ज्यादा एक्टिव रहते हैं। चूंकि, ये सूक्ष्म जीव नग्न आंखों दिखाई नहीं देते हैं, इसलिए आप इन्हें देख भी नहीं पाते हैं। ऐसे में, ये भोजन के साथ आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इनके सेवन से शरीर में कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में ये दूषित सब्जियां खाने से आपको पेट से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं।

Papaya Benefits And Side Effects: पपीता पाचनक्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है. 

बरसात के मौसम में खासतौर पर पालक, मेथी, फूलगोभी, पत्तागोभी, सलाद के पत्ते और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, ये सब्जियां नमी और पानी वाले मैदान के संपर्क में रहती हैं, जिसकी वजह से इनमें बैक्टीरिया और रोगाणु फैलने का खतरा काफी अधिक होता है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में बैंगन में कीड़े पड़ने का खतरा अधिक होता है, इसलिए इसे भी खाने से बचें।