Gujarat’s New CS: 1989 बैच के IAS अधिकारी पंकज जोशी गुजरात के नए मुख्य सचिव नियुक्त

681

Gujarat’s New CS: 1989 बैच के IAS अधिकारी पंकज जोशी गुजरात के नए मुख्य सचिव नियुक्त

गांधी नगर: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के IAS अधिकारी पंकज जोशी गुजरात के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं।

वे राजकुमार का स्थान लेंगे जो 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति के एक सप्ताह पहले ही उनके सक्सेसर की घोषणा कर दी है। राजकुमार 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं।

पंकज जोशी का कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2025 तक है। वर्तमान में जोशी गुजरात के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

अब तक, गुजरात सीएमओ में पंकज जोशी और मनोज कुमार दास (IAS: 1990) सहित दो ACS हैं। उल्लेखनीय है कि गुजरात के मुख्य सचिव बनने से पहले राज कुमार केंद्र में रक्षा विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे।