WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Gwalior News: अग्नि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे IG, कलेक्टर, SP, दूसरे जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाईं

वरिष्ठ अधिकारियों की देख-रेख में तेजी से बचाव कार्य जारी

866

Gwalior News: अग्नि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे IG, कलेक्टर, SP, दूसरे जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाईं

 

ग्वालियर। ग्वालियर में एजी ऑफिस पुल के पास बने संगम वाटिका में आज देर शाम अचानक आग लग गई । आग लगने की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही दमकल की गाड़ियो से आग बुझाने का प्रयास जारी है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों से बात कर ग्वालियर शहर के आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाईं हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड अमले द्वारा तेजी साथ आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।