WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

दमोह जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर को 2000 की रिश्वत लेते दबोचा

3
WhatsApp Image 2026 06 25 At 18.27.45

दमोह जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर को 2000 की रिश्वत लेते दबोचा

महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

दमोह। दमोह जिले के हटा में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) राजेश कुमार सहाय को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने रंगे हाथों हटा में धरदबोचा है। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने संदीप पटेरिया आउटसोर्सिंग मीटर वाचक को भी आरोपी बनाया है।

दरअसल आवेदक इंद्र कुमार पटेल निवासी हटा का मीटर कम लोड पर चलने की कार्रवाई नहीं करने के एवज में 7000 रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज गुरूवार को 2000 रूपये की रिश्वत लेते हुए सहायक यंत्री को पकड़ा गया। यह कार्रवाई हटा में लोकायुक्त टीआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में की गई।

बता दें कि लोकायुक्त टीम भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत पूरी कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।