
EOW Action: फर्जी BPL प्रमाण पत्र जारी करने पर जनपद पंचायत के 2 तत्कालीन CEO समेत 6 अधिकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज
सतना/मैहर। EOW Action: फर्जी BPL प्रमाण पत्र जारी करने पर सतना जिले के मैहर में जनपद पंचायत के 2 तत्कालीन CEO समेत 6 अधिकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।
अपात्र व्यक्तियों का नाम BPL सूची में जोड़े जाने,फर्जी BPL प्रमाण पत्र जारी कर भ्रष्टाचार किए जाने को लेकर EOW रीवा में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक की जांच में कुल 111 अपात्र हितग्राहियों के नाम फर्जी BPL प्रमाण पत्र जारी किया जाना पाया गया।
EOW रीवा ईकाई के पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में तत्कालीन जनपद पंचायत मैहर के CEO बेदमणि मिश्रा, आर एन शर्मा तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी मैहर, प्रेमलाल गौतम सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत मैहर, सुदामा प्रसाद चौरसिया तत्कालीन विकासखंड अधिकारी जनपद पंचायत मैहर, दीपक मिश्रा तत्कालीन बीपीएल प्रभारी जनपद पंचायत मैहर और रामसुंदर मिश्रा, वर्तमान बीपीएल प्रभारी जनपद पंचायत मैहर आरोपी नामजद किए गए है, जबकि अन्य कुछ आरोपी अज्ञात है।
इन सभी के विरुद्ध अपराध धारा 420 और अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




