WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Harda Collector Also Removed : हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटाने के आदेश, मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए!

इससे पहले एसपी संजीव कुमार कंचन को हटाकर PHQ भेजा गया, दो अन्य अधिकारियों को निलंबित किया!

Harda Collector Also Removed : हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटाने के आदेश, मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए!

 

Bhopal : सरकार ने हरदा पटाखा फैक्ट्री में धमाकों के बाद जिम्मेदार माने जाने वाले अफसरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी संजीव कुमार कंचन के बाद अब कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटा दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी करके उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया।

IMG 20240207 WA0077

हरदा में बुधवार को हुए पटाखा फैक्ट्री में धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हुए है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने हरदा पहुंचे। इसके बाद सरकार ने दो बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही कारखाना निरीक्षक एवं सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा नवीन कुमार बरवा को भी निलंबित कर दिया गया।

हरदा के एसपी संजीव कुमार कंचन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए। पुलिस अधीक्षक पर घटना के बाद सक्रियता नहीं दिखाने और फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई।