आज गुजरात में भारी बारिश के आसार , MP में शाम से रात के बीच बनेगा मानसूनी माहौल

243

आज गुजरात में भारी बारिश के आसार , MP में शाम से रात के बीच बनेगा मानसूनी माहौल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

हवाओं संग बादलों का क्रम अब भारत में पूर्व से सीधे पश्चिम की ओर हो गया है। जबकि कुछ बादलों की राह मध्यप्रदेश से उत्तर पूर्व की तरफ पश्चिमी हवाओं के दबाव से भी हो रही है। आज गुजरात के दक्षिण पूर्वी इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है वही राजस्थान से गुजर रहे बादलों के कारण उदयपुर, जोधपुर, जयपुर पट्टी में बारिश की संभावना है।

इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है। भारत उत्तरी पहाड़ी राज्यों में आज बारिश की संभावना न के बराबर है।o

मानसून का चक्र अभी भी दो दिशाओं से बना हुआ है जो उत्तर पूर्व से और दक्षिण पूर्व से भारत में प्रवेश कर रहे हैं। आज दक्षिणी राज्यों में बारिश कमजोर रह सकती है।

मध्य प्रदेश में आज अल सुबह पश्चिमी इलाकों में बारिश ने दस्तक दी है। अब यहां शाम से लेकर रात के बीच में बादल छाएंगे। कुछ इलाकों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना रहेगी। अगले दो दिन तक यह क्रम कमजोर पड़ सकता है। उसके बाद शनिवार रविवार से फिर से बादल अपना रुख प्रदेश में अख्तियार करेंगे।