Helicopter Crash : MP ने भी इस हादसे में बहुत कुछ खोया

मृत मधुलिका रावत शहडोल की, घायल वरुण सिंह भोपाल के, मृत जवान सीहोर जिले का

781

Bhopal : तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुए हेलिकॉप्टर हादसे (Helicopter Crash) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) के साथ मध्यप्रदेश ने भी बहुत कुछ खोया है। उनकी पत्नी मधुलिका शहडोल जिले की रहने वाली थीं। सीहोर जिले (Sehore District) के धामंदा का एक जवान भी इस हादसे में मारा गया। जबकि, एक ग्रुप कैप्टन (Group Captain) वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका परिवार भोपाल में रहता हैं। सेना के M-17 हेलीकॉप्टर में सवार 15 में से 14 लोग मारे गए। इनमें मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दो लोग हैं। जबकि, गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह भी मध्यप्रदेश से जुड़े हैं।

बुधवार को जैसे ही यह सूचना मिली शहडोल जिले में मातम छा गया। शहडोल के सोहागपुर में बिपिन रावत का ससुराल है। हेलीकॉप्टर हादसे की खबर मिलते ही यहाँ के लोग टीवी के सामने से हटे नहीं! CDS बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका सिंह राजघराने से ताल्लुक रखती थी। उनके पिता मृगेंद्र सिंह सोहागपुर क्षेत्र के इलाकेदार थे।

मधुलिका रावत डिफेन्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (Defense Wives Welfare Association) की अध्यक्ष थीं। साथ ही वो सेना के जवानों की पत्नियों, बच्चों और डिपेन्डेन्ट के वेलफेयर के लिए काम करती थी। उनके पिता मृगेंद्र सिंह सोहागपुर गढ़ी के इलाकेदार होने के साथ कोतमा विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक (Congress MLA) भी रहे। उनका अब देहांत हो चुका है। मधुलिका सिंह के भाई हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि CDS बिपिन रावत शहडोल में एक सैनिक स्‍कूल बनवाना चाहते थे। लेकिन, उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई।

इस हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भोपाल के हैं और गंभीर रूप से घायल हुए। कैप्‍टन वरुण के परिजन राजधानी के एयरपोर्ट रोड पर स्थित इन्‍नर कोर्ट कॉलोनी में रहते हैं। वरुण सिंह के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके पिता कर्नल केपी सिंह एवं माता उमा सिंह कुन्नूर के लिए रवाना हो गए थे। इस हादसे की खबर से पूरी कालोनी में दुख का माहौल है। कैप्टन वरुण सिंह के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके पिता कर्नल केपी सिंह एवं माता उमा सिंह मुंबई होते हुए कुन्नूर के लिए रवाना हो गए थे। कैप्टन वरुण का पूरा परिवार देशभक्‍त है। उनका भाई लेफ्टिनेंट तनुजसिंह नेवी में हैं। देश के प्रति समर्पण के भाव की वजह से ही कर्नल सिंह ने अपने दोनों बेटों को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। कर्नल सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। रिटायरमेंट के बाद कर्नल सिंह इन्‍नर कोर्ट कॉलोनी में रहने लगे थे।

इस हादसे में मारा जाने वाला सेना का नायक जितेंद्र कुमार की तैनाती CDS बिपिन रावत की सुरक्षा में थी। घटना के वक्त वे उनके साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। जितेंद्र सीहोर जिले के धामंदा गांव के रहने वाले थे और CDS बिपिन रावत के PSO थे। जितेंद्र की मौत की खबर आते ही उनके गांव में मातम छा गया। उनके पिता शिवराज वर्मा है और मां धापी बाई है। जीतेंद्र 2 भाई और 2 बहनें हैं। सेना के जवान जितेंद्र अपने पीछे पत्नी के अलावा एक साल के बेटे को छोड़ गए हैं।