यहां “भोजन, बैठक, नहीं विश्राम”…वहां “हैं तैयार हम”…

735
Bjp In Bengal

यहां “भोजन, बैठक, नहीं विश्राम”…वहां “हैं तैयार हम”…

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है। भाजपा में पहले यह नारा प्रचलित था कि “भोजन, बैठक और विश्राम”, पर अब मोदी की गारंटी वाली भाजपा में भोजन और बैठक तक बात‌ सिमट कर रह गई है और कार्यकर्ता के हिस्से से विश्राम शब्द ओझल होता जा रहा है। भाजपा के लिए नया नारा यह माना जा सकता है कि “भोजन, बैठक,‌नहीं विश्राम”। मोदी, शाह और नड्डा के मन की बातों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संगठन के जरिए सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। तो कांग्रेस ने विधानसभा में करारी हार की जवाबदारी पुराने नेतृत्व के माथे थोपकर प्रदेश में नया नेतृत्व खड़ा कर दिया है। लोकसभा में जीत का दारोमदार भी प्रदेश अध्यक्ष के नाते जीतू पटवारी के कंधों पर है। और अपने 139 वें स्थापना दिवस समारोह पर नागपुर में कांग्रेस भी “हैं तैयार हम” रैली के जरिए लोकसभा चुनाव में लोहा मनवाने का दम दिखाने जा रही है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सभी विधायक और दिग्गज शामिल होकर लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बेहतर करने का भरोसा अपने अंदर जगाने का जतन करेंगे।
भाजपा का मूल मंत्र यही है कि मोदी जी की गारंटी, अमित शाह जी की रणनीति और नड्डा जी की संगठन शक्ति से पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीता है। अब लोकसभा चुनाव में हर बूथ जीतने और 51 प्रतिशत वोट शेयर को लेकर कार्यकर्ता कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और लोकप्रियता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल चुनाव रणनीति और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की संगठन शक्ति के साथ खुद की मेहनत से प्रचंड जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बीच भी भाजपा ने 2018 से बेहतर प्रदर्शन किया है। विधानसभा चुनाव में 48.62 प्रतिशत वोट शेयर भाजपा को प्राप्त हुआ है, इसे 2024 के लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक पर लेकर जाना है। लोकसभा चुनाव में हर बूथ को जीतने का लक्ष्य लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव और हर बूथ पर जाकर जनता से संपर्क करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भरोसा दिला रहे हैं कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो संकल्प-पत्र जारी किया है, उसके हर वादे को पूरा किया जाएगा।
images 2023 12 25T110032.133
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सनातन एजेंडे पर मत साफ है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला विराजमान होंगे, इसके लिए राज्य सरकार 21 जनवरी से ही अयोध्या जाने वाले प्रदेशवासियों पर राज्य की सीमाओं पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन करेगी। संगठन की ताकत पर भरोसा जताते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा यह साफ कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति तथा संगठन की ताकत से विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल हुई है। लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों को भी जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे, उनके हाथ मजबूत करेंगे। प्रदेश में भाजपा ने इतिहास रचा है और 48.62 प्रतिशत वोट हासिल करके 163 सीटें जीती हैं। 101 विधानसभाओं में तो 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल किए। इतना वोट प्रतिशत पहले किसी पार्टी को प्रदेश में नहीं मिला। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी को बड़ी जीत मिली। अब लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों को जीतने के लिए उसी लगन और मेहनत से काम करना होगा। लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भाजपा तैयार हो रही है। और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही कार्यकर्ताओं को नमो एप में विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए विकसित भारत एंबेसडर 100 डे चैलेंज के तहत पार्टी के बाहर के कम से कम 10 व्यक्तियों को जोड़ने का नया काम दिया गया है।
मध्य प्रदेश: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को विधानसभा ने नोटिस जारी किया, सदन में कांग्रेस विधायकों का हंगामा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Mar 2022 01:10 PM IST सार राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार के मामले में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बुधवार को विधानसभा ने नोटिस जारी किया है। इस पर सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा किया। मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला विस्तार कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बुधवार को विधानसभा ने नोटिस जारी किया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार के मामले में ये कार्रवाई की गई है। इस पर सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा किया। विधानसभा की तरफ से जीतू पटवारी को जारी नोटिस पर गोविंद सिंह ने विरोध दर्ज कराया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नियम पढ़कर बताया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोई खेद प्रकट नहीं करेगा। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और जमकर हंगामा किया
तो  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 28 दिसम्बर 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नागपुर में आयोजित कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर की एक विशाल रैली ‘‘है तैयार हम’’ में शामिल होंगे। रैली में मध्यप्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकगण भी शामिल होंगे। और उद्देश्य यही है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अच्छी सफलता मिल सके। अब यह कैसे संभव हो पाएगा, इसकी रणनीति की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के नए नेतृत्व पर ही है।‌ इसमें जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. उमंग सिंघार मुख्य रूप से शामिल हैं। कहा जा सकता है कि कांग्रेस एक सीट बचा पाएगी या नहीं, यह पहली चुनौती है। तो असीम सफलता पाकर भाजपा से कई अन्य सीटें छीन पाएगी, यह फिलहाल कांग्रेस की आस ही मानी जा सकती है।
चूंकि यह बात कांग्रेस भी मानती है कि संगठन के मामले में भाजपा बेहतर है। और विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन ने रिकॉर्ड 48.62 प्रतिशत वोट हासिल कर यह जता भी दिया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे कमलनाथ पर भारी पड़े हैं। अब लोकसभा चुनाव में बारी नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की है। तो वक्त के साथ एक बार फिर साफ होने वाला है कि कौन किस पर भारी है। फिलहाल यह साफ है कि यहां यानि भाजपा में अब “भोजन, बैठक, नहीं विश्राम” का दौर है, तो वहां यानि कांग्रेस में “हैं तैयार हम” का जोर है…।