
Honoring Our Traffic Guardians : ट्रेफिक मित्र, पुलिस और आमजनों के बीच सेतु का काम करते हैं: एसपी अमित कुमार
Ratlam : शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक मित्रों को SP अमित कुमार व ट्रेफिक DSP आनन्दस्वरूप सोनी ने सम्मानित किया। शुक्रवार को नए पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित सम्मान समारोह में ट्रेफिक मित्रों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

एसपी अमित कुमार ट्रैफिक मित्रों द्वारा यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा व्यस्त चौराहों पर पुलिस का सहयोग करने के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मित्र पुलिस और आमजन के बीच सेतु का कार्य कर रहें हैं तथा उनकी सहभागिता से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। उन्होंने ट्रैफिक मित्रों को आगे भी इसी प्रकार सक्रिय रहकर यातायात पुलिस का सहयोग करने तथा नागरिकों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में ट्रेफिक डीएसपी आनन्दस्वरूप सोनी ने ट्रैफिक मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।रतलाम पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की पहल निरंतर जारी रहेगी!श।

यह ट्रेफिक मित्र हुएं सम्मानित!
शहर के राम मंदिर चौराहे पर ड्यूटी देने वाले (1) नागेश्वर राठौर पिता सुखराम राठौर, सैलाना बस स्टैंड पर ड्यूटी देने वाले (2) कार्तिकेय पिता प्रकाश शर्मा, सैलाना बस स्टैंड पर ड्यूटी करने वाली (3) गुनगुन पिता रमेश पासी, गणेश देवरी पर ड्यूटी करने वाले (4) सुनील पिता लालजी मईड़ा, राम मंदिर पर ड्यूटी करने वाली (5) निलम पिता जगदीश अशर्मा, राम मंदिर पर ड्यूटी करने वाली (6) यतिका पिता अमित कुम्हारे, राम मंदिर पर ड्यूटी करने वाली (7) खुशी पिता दिनेश धनोतिया, सैलाना बस स्टैंड पर ड्यूटी करने वाली (8) शिवानी पिता सुरेश महावर, सैलाना बस स्टैंड पर ड्यूटी करने वाली (9) विशाखा पिता शेखर यादव को सम्मानित किया गया!





