Humanity: बंदर को लगा करंट, गौ सेवकों ने कराया उपचार, बचाई जान

484

 

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर में गौ सेवकों का गौ सेवा से शुरू कार्य अब मूक जानवरों के लिए वरदान बन गया है। जहां अब यह गौ सेवा टीम किसी भी जानवर की परेशानी में उनकी पालनहार और सहयोगी बनकर आगे आती और उनका जिम्मा लेती है।

ताजा मामला एक छोटे बंदर के करंट लगाने का है। जहां बिजली का करंट लगने से बंदर नीचे जमीन पर गिरकर चोटिल और मरणासन्न सा हो गया। जहां गौ सेवा परिवार टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बंदर का उपचार कर उसकी जान बचाई।

दरअसल छतरपुर शहर के चौक बाजार स्थित नंदी वाला मंदिर के पास एक बंदर उछलकूद करते समय उसे विद्युत के खुले तारों जोरदार करंट लगा और वह धड़ाम से जमीन पर नीचे गिरकर चोटिल हो गया। मुंह से खून आने लगा। पैर भी फ्रेक्चर हो गया। जिसके कारण वह चल नहीं पा रहा था। घायल दर्द से कराहते हुए मूर्छित हो गया।

मामले की सूचना गौ सेवा परिवार टीम के रविराज सिंह को लगी जहां उन्होंने तुरंत गौ सेवा परिवार टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वानर राज को अपने संरक्षण में लिया और तुरंत वेटनरी डॉ.दिनेश गुप्ता से निजी उपचार करवाया।

इतना ही नहीं उपचार के उपरांत वानर को गौ सेवा परिवार टीम ने उसके पूर्ण स्वास्थ्य होने तक आब्जर्वेशन में अपने संरक्षण और देखरेख में रखा है।

रविराज सिंह (गौ सेवक)