WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Husband Lost His Wife in Gambling : जुएं का 8 लाख का कर्ज उतारने के लिए पत्नी को दोस्त को सौंपा, दोस्त ने दुष्कर्म किया, पत्नी ने शिकायत की!

महिला की आपबीती सुनकर पुलिस को भी आश्चर्य हुआ, व्यभिचारी दोस्त की तलाश!

1123

Husband Lost His Wife in Gambling : जुएं का 8 लाख का कर्ज उतारने के लिए पत्नी को दोस्त को सौंपा, दोस्त ने दुष्कर्म किया, पत्नी ने शिकायत की!

Indore : ये ऐसी घटना है जो महाभारत काल में हुई थी या फिर अभी कलयुग में। जुआ खेलने में एक व्यक्ति पर इतना कर्ज हो गया कि वो उसे चुका नहीं पा रहा था। मजबूर होकर उसने अपनी पत्नी को अपने उंस दोस्त को 50 हजार में बेच दिया, जिसका वो कर्जदार था। दोस्त ने भी उसकी पत्नी के साथ बार व्यभिचार किया। जब बरदाश्त की सीमा पार होने लगी तो पत्नी ने इंदौर के पलासिया थाने में शिकायत कर दी। मामला धार जिले के बदनावर का था, तो पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज करके उसे बदनावर पुलिस थाने भेज दिया।

घटना के मुताबिक, जब जुआरी पति पर 8 लाख का कर्ज हुआ, तो सनकी पति ने बेशर्मी की हदें पार कर दीं। उसने पत्नी को ही दांव पर लगाकर दोस्त के हवाले कर दिया। मामला तब सामने जब सोमवार को धार जिले के कानवन की पीड़िता ने इंदौर पुलिस से शिकायत की। उसकी कहानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। एक बेटी की मां से हुए इस दुराचार का मामला पलासिया थाने में जीरो पर दर्ज कर केस डायरी कानवन पुलिस को भेजी गई है। कानवन टीआई अभय नेमा ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जुए में पत्नी को जीतने वाले अभिमन्यु की तलाश हो रही है।

 

दोस्त से उधार लेकर जुआ खेलता रहा

पीड़ित पत्नी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 2016 में उसकी शादी कानवन में हुई। पहले सबकुछ सामान्य था। बाद में पति को जुए की लत लग गई। जुआ खेलने के लिए वह बचपन के दोस्त अभिमन्यु पिता कमल सिंह से रुपए उधार लेता रहा। अभिमन्यु दिल्ली में रहता है। जुए की लत में पति पर 8 लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया। कर्ज बढ़ा तो उसने पत्नी के जेवर गिरवी रख दिए, लेकिन कर्ज नहीं चुका सका। इसके बाद भी वह पत्नी पर बाहरी लोगों से रुपए उधार लेने का दबाव बनाने लगा।

 

दिल्ली और इंदौर में शोषण

पुलिस में शिकायत के अनुसार, दोस्त का उधार चुकाने के लिए पति दो बार पत्नी को दिल्ली ले गया और उसे अभिमन्यु के पास छोड़ दिया। तब अभिमन्यु ने कहा कि उसे 50 हजार रुपए में पति से खरीदा है। उसने जबरन महिला का शोषण किया। फिर 22 मई को अभिमन्यु इंदौर आया तो महिला को होटल में बुलाया। जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, तो महिला ने विरोध किया और परिचितों के जरिए पुलिस से शिकायत की। आरोपी अभिमन्यु दागी रहा है, उस पर विजय नगर थाने में कुछ केस दर्ज हैं। पीड़िता पति के साथ कुछ समय पहले रहने के लिए इंदौर आई, तब अभिमन्यु भी चार साल पहले कानवन (धार) छोड़कर इंदौर चला आया था।