पत्नी और उसके प्रेमी से पीड़ित पति ने आत्मदाह किया, 9 दिन बाद मौत!

पाकिस्तान से आई महिला ने पहले भी 4 शादियां कर धोखा दिया!

412
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

पत्नी और उसके प्रेमी से पीड़ित पति ने आत्मदाह किया, 9 दिन बाद मौत!

 

Indore : शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने देने वाला मामला सामना आया है। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। पति ने 4 जनवरी को यह कदम उठाया था। शनिवार तड़के उसकी इलजा के दौरान मौत हो गई। वह 80 फीसदी झुलस गया था। पुलिस ने पत्नी और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मरने से पहले उसने वीडियो शेयर कर बताया कि उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से काफी परेशान था। इतना ही नहीं मरने से पहले लोगों को न्योता भी दिया कि वह कब, कहां क्या करने वाला है। साथ ही उसने आरोपियों के नाम भी बताए हैं। मृतक का नाम सुनील लोहानी निवासी द्वारकापुरी है। उसने घटना पत्नी के दूसरे घर काटजू कॉलोनी में की थी। सुनील द्वारकापुरी में निजी कंपनी में कार्यरत था। उसकी साथी पाकिस्तान से आई महिला से वर्ष 2018 में हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद सुनील को पता चला कि पत्नी पहले भी चार शादियां कर चुकी है। करीब 15 दिन पूर्व पत्नी ने उसे वैधानिक तरीके से तलाक दिए बगैर कथित प्रेमी से शादी कर ली थी। पति तलाक लेने का कारण पूछने गया था, तब महिला ने उसे घर से भगा दिया था। नाराज होकर वह अपने घर लौटने की बजाए वहीं पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। सुनील की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और स्टेटस के आधार पर उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है। साथ ही जितने भी व्यक्तियों के नाम उसने अपने स्टेटस पर डाले थे, पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

पहले बताया आत्मदाह का कारण

घटना को लेकर सुनील के परिजनों ने बताया कि आत्मदाह से पहले स्टेटस पर यह वीडियो भी अपलोड किया था कि वह 4 जनवरी को अपने ससुराल के सामने जाकर आत्मदाह कर लेगा। सुनील का कहना था कि उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अशोक सचदेवा से परेशान होकर वह उक्त कदम उठा रहा है।

शादी के पहले से पत्नी का अफेयर

सुनील कपड़े की दुकान पर काम करता था। शादी के पहले से ही उसकी पत्नी का अफेयर किसी और से चल रहा था। लंबे समय से वह पत्नी को समझा रहा था कि परिवार में ध्यान देना चाहिए। जो भी पुराने मामले हैं, उसे खत्म करो, लेकिन लगातार पत्नी उसके बॉयफ्रेंड से मिलती रहती थी। महिला ने कुछ समय पहले जबरदस्ती स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर लेकर तलाक के लिए सुनील पर दबाव बनाया था। लेकिन, उसकी यह चाल कामयाब नहीं हुई। इसके बाद पत्नी ने फर्जी हस्ताक्षर कर तलाक लेकर बॉयफ्रेंड के साथ भागकर शादी भी कर ली।