
IAS अर्पित वर्मा ने शिवपुरी कलेक्टर का कार्य भार ग्रहण किया
शिवपुरी: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2015 बैच के IAS अधिकारी अर्पित वर्मा ने आज शिवपुरी में जिला कलेक्टर का कार्य भार ग्रहण किया।
वर्मा इसके पहले श्योपुर के कलेक्टर थे। वह पूर्व में शहडोल के अपर कलेक्टर भी रह चुके हैं। कार्य भार ग्रहण करने के बाद अर्पित वर्मा ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।





