IAS Couple In Race Of CS: IAS दंपत्ति मुख्य सचिव की दौड़ में

728

IAS Couple In Race Of CS: IAS दंपत्ति मुख्य सचिव की दौड़ में

मुंबई: महाराष्ट्र में एक IAS Couple इस समय मुख्य सचिव पद की दौड़ में है।

यह कपल है मनोज सोनिक और सुजाता सोनिक। ये दोनों 1987 बैच के IAS अधिकारी है। महाराष्ट्र में वर्तमान मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव 30 अप्रैल 2023 को रिटायर हो रहे हैं। मनु कुमार 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
माना जा रहा है कि सोनिक दंपति में से कोई एक अगला मुख्य सचिव बन सकता है। वैसे इस दौड़ के एक और महत्वपूर्ण दावेदार हैं एडीशनल चीफ सेक्रेट्री राजस्व नितिन एन करीर। करीर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

इसी बीच पता चला है कि रिटायर हो रहे मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव को राज्य सरकार अगला मुख्य सूचना आयुक्त बनाने जा रही है।

ED summons to IAS

बता दें कि अगर सुजाता सोनिक मुख्य सचिव नियुक्त होती है तो वह महाराष्ट्र राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी जो इस महत्वपूर्ण पद को हासिल करेंगी। वैसे उनके पति मनोज भी इस पद के तगड़े दावेदार हैं। मनोज को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पसंद करते हैं।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पति- पत्नी में कौन मुख्य सचिव बनता है? या इन दोनों के अलावा कोई अन्य IAS अधिकारी इस पद पर आसीन होगा?