WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

IAS Indramani Tripathi: कलेक्टर ने खाए फरियादी के पराठे, छा गए सोशल मीडिया पर!

सदाशयता से हर कोई हैरान, हर जगह उनकी जमकर हो रही तारीफ!

IAS Indramani Tripathi: कलेक्टर ने खाए फरियादी के पराठे, छा गए सोशल मीडिया पर!

Auraiya :  उत्तर प्रदेश के एक डीएम (कलेक्टर) ने फरियादी के लाए पराठे क्या खाए, वे सोशल मीडिया पर छा गए! उन्होंने एक फरियादी से कहा कि मुझे पराठा खिलाओगे? इस दौरान उन्होंने न केवल उस गरीब फरियादी की बात सुनी, बल्कि उसका पराठा भी खाया। उनकी यह कार्यशैली देखकर फरियादी भी भाव विभोर हो गया। कोकोर में लोगों की समस्या सुनने के दौरान कलेक्टर की यह घटना चर्चा का विषय बन गई।

कलेक्टर डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी मंगलवार को ककोर स्थित कार्यालय में लोगों की समस्या सुन रहे थे। उनके पास बिधूना का एक फरियादी पहुंचा। वह जमीन कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा। उस व्यक्ति के साथ एक और शख्स था। इस दौरान डीएम ने फरियादी से पूछा कि यहां तक कैसे आए। जवाब मिला कि बाइक से। डीएम ने फरियादी से पूछा कि यहां तक आने के लिए बाइक में पेट्रोल किसने भरवाया? व्यक्ति ने कहा कि साथ आए व्यक्ति ने बाइक में पेट्रोल डलवाया है।

उन्होंने कहा कि समोसा नहीं खाया, तो फरियादी ने कहा कि रुपए नहीं थे। घर से पराठा बनवाकर लाए हैं, हम दोनों खाएंगे। इस पर डीएम ने कहा कि दिखाओ कहां हैं पराठा। इस पर फरियादी ने पराठा निकाला तो उन्होंने कहा कि मुझे पराठा खिलाओगे! यह सुनकर फरियादी संकोच करने लगा और बोला कि छोटा आदमी हूं। इस पर डीएम ने कहा कि आपका काम तब ही करेंगे, जब आप पराठा खिलाएंगे। इसके बाद उसने डीएम को पराठा खिलाया। जिसे देख वहां मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। फरियादी की खुशी का ठिकाना नहीं था। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सदाशयता की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

 

राज्य सेवा के अधिकारी रहे हैं इन्द्रमणि त्रिपाठी

इन्द्रमणि त्रिपाठी 1998 बैच के राज्य सेवा के अधिकारी हैं। 31 अगस्त 2020 को उन्हें आईएएस के रूप में प्रमोट किया गया। इसके बाद उन्हें 2020 अगस्त को अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया। इसके बाद 25 जून 2022 को वह लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन बने। 13 जुलाई 2024 को उन्हें औरैया जिले का डीएम (कलेक्टर) बनाया गया। तब से वह यहीं पर हैं। इन्द्रमणि त्रिपाठी मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं. उनका जन्म एक मार्च 1974 को हुआ था। वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद उनका सेलेक्‍शन पीसीएस में हो गया। वह बतौर पीसीएस अधिकारी मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन के पद पर भी रहे हैं।