अनिवार्य प्रशिक्षण ही नहीं ले रहे MP के IAS अधिकारी, केन्द्र ने दिया आखिरी मौका, ट्रेनिंग नही तो प्रमोशन नहीं

जानिए इन डेढ़ दर्जन आईएएस अधिकारियों के नाम

21
IAS Transfer

अनिवार्य प्रशिक्षण ही नहीं ले रहे MP के IAS अधिकारी, केन्द्र ने दिया आखिरी मौका, ट्रेनिंग नही तो प्रमोशन नहीं

भोपाल:: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को उनके करियर के अलग-अलग चरणों में प्रशासनिक रुप से दक्ष बनाने के लिए MCTP प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है। लेकिन देखने में यह आया है कि कई अफसर ऐसे भी है जिन्होंने इस प्रशिक्षण के लिए दिए जाने वाले तीनो अवसर गवा दिए और प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया। अब डीओपीटी ने इन अफसरों को प्रशिक्षण लेने के लिए एक बार फिर मौका दिया है। प्रशिक्षण न लेने पर इनके प्रमोशन प्रभावित हो सकते है।

IAS वेतन नियम 2016 कैरियर लाभ प्रदान करने के लिए अनिवार्य एमसीटीपी को पूरा करने के लिए एक शर्त के रुप में निर्धारित करता है। इन अनिवार्य प्रावधानों और प्रशासनिक अत्यावश्यकताओं के कारण अधिकारियों को राहत देने में कैडर नियंत्रण अधिकारियों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाईयों के बीच संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अधिकारी को एमसीटीपी के प्रत्येक चरण को पूरा करने के लिए तीन अवसरों की अनुमति है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के साथ एमसीटीपी की समीक्षा के दौरान यह देखा गया कि बड़ी संख्या में पात्र अधिकारी है जिन्होंने विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण नहीं लिया है। इन अधिकारियों को डीओपीटी ने प्रशिक्षण फिर लेने के लिए मौका दिया हे। इसके लिए उन्हें पांच जून तक सूचना देना होगी। प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 14 जून रविवार तक प्रशासन अकादमी मसूरी में रिपोर्ट करना है। छूटे हुए अधिकारियों को 29 मई तक आनलाईन पंजीयन ट्रेनिंग के लिए कराना होगा।

2000 बैच से 2009 बैच के कई ऐसे आईएएस अफसर है जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य ट्रेनिंग से लगातार बचते रहे है। इसमें मध्यप्रदेश के भी डेढ़ दर्जन आईएएस अधिकारी है। अब इन्हें सचेत किया गया है कि वे यह ट्रेनिंग प्राप्त करें वर्ना उनका अगला प्रमोशन प्रभावित हो सकता है।

मध्यप्रदेश के जिन अफसरों ने यह ट्रेनिंग नहीं ली है उनमें 2004 बैच के आईएएस लोकेश कुमार जाटव केन्द्र में फाइनेंस डिपार्टमेंट एवं प्रावीडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी मुंबई में सचिव बन गए है।2007 बैच की स्वाति मीना नायक केन्द्र में जल शक्ति मंत्रालय मे ज्वाइंट सेक्रेटरी है। 2008 बैच की आईरिन सिंथिया कामाराजा पोर्ट में एमडी और और इसी बैच के विकास नरवाल कोचीन पोर्ट ट्रस्ट केरला में डेप्युटी चेयरपर्सन है लेकिन इन सभी ने एमसीटीपी के तीन अवसर मिलने पर भी यह अनिवार्य प्रशिक्षण नहीं लिया। 2008 बैच के ही सिवी चक्रवर्ती, वी किरणन गोपाल, नंद कुमारम, शिल्पा गुप्ता,2009 बैच के आईएएस तरुण कुमार पिथोड़े, अजय गुप्ता, अविनाश लवानिया, प्रियंका दास, अभिषेक सिंह, प्रीति मैथिल, टी इलैया राजा, एस तेजस्वी नायक, अमित तोमर भी उन अफसरों में शामिल है जिन्होंने अनिवार्य ट्रेनिंग नहीं ली है। सभी को ट्रेनिंग लेने के लिए कहा गया है।