IAS Officer’s Transfer: IAS अधिकारियों के तबादले, जबलपुर और सागर में नए कमिश्नर पदस्थ

1581
Minor Administrative Reshuffle

भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन तबादला आदेश के तहत जबलपुर और सागर संभाग में नए कमिश्नर पदस्थ किए गए हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी अभय कुमार वर्मा को जबलपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहां के कमिश्नर वी चंद्रशेखर को मंत्रालय भोपाल में सचिव पदस्थ किया गया है। श्रम आयुक्त विरेंद्र सिंह रावत अब सागर के कमिश्नर होंगे। सागर के कमिश्नर मुकेश शुक्ला 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव एमडी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम को लोक शिक्षण का आयुक्त बनाया गया है। वे आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा एवं प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का काम अतिरिक्त रूप से देखती रहेंगी।

फैज अहमद किदवई अपने वर्तमान के साथ-साथ आयुष विभाग के प्रमुख सचिव भी बनाए गए हैं। पवन कुमार शर्मा कमिश्नर इंदौर संभाग फिलहाल कमिश्नर लेबर का काम भी देखते रहेंगे।

स्वतंत्र कुमार सिंह संचालक पुनर्वास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को CEO अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच की अधिकारी निधि निवेदिता संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण अपने वर्तमान दायित्व के साथ साथ एमडी मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का काम भी देखेंगी।