IAS Dr Sandeep Rewaji Rathore: 2009 बैच के IAS अधिकारी 5 साल के लिए दिल्ली में खेल विभाग के निदेशक नियुक्त

1039

IAS Dr Sandeep Rewaji Rathore: 2009 बैच के IAS अधिकारी 5 साल के लिए दिल्ली में खेल विभाग के निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2009 बैच के IAS अधिकारी डॉ संदीप रेवाजी राठौड़ को 5 साल के लिए दिल्ली में खेल विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच साल की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए श्री राठौड़ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।